Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजस्थान के कलाकारों ने लोकनृत्य कर बांधी समां

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 08 Mar 2021 12:01 AM (IST)

    ओम गिरिनाग धाम में चल रहे 10 दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव व श्रीमहाकाली यज्ञ ...और पढ़ें

    Hero Image
    राजस्थान के कलाकारों ने लोकनृत्य कर बांधी समां

    जागरण संवाददाता, रुधौली, बस्ती :

    विकास क्षेत्र के रायठ में स्थित ओम गिरिनाग धाम में चल रहे 10 दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव व श्रीमहाकाली यज्ञ में शनिवार की रात राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के कलाकारों ने बेहतर प्रस्तुति दी।

    राजस्थान की प्रसिद्ध लोकगीत व लोकनृत्य देख लोग उत्साहित हो गए। कालबेलिया नृत्य के कलाकार ने जोरदार प्रस्तुति दी। लोग तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। कसीदा कांच लगे ओढ़ना और कांचली-कुर्ती पहनकर राजस्थानी लोक गीतों पर लोग थिरकने लगे। बड़ी संख्या में लोगों का तांता लगा रहा। दर्शकों ने कलाकारों की खूब सराहना किया। संचालन ओम प्रकाश पांडेय ने किया। व्यवस्थापक कर्नल कमलेश्वर त्रिपाठी, ललिता त्रिपाठी, डीएन त्रिपाठी, मनमोहन त्रिपाठी, मुकेश त्रिपाठी, संजय त्रिपाठी, सुभाष तिवारी, धीरेंद्र त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी मौजूद रहे। नुक्कड़ नाटक व लोक गीतों से दे रहे यातायात नियमों की जानकारी जासं,बस्ती : जिदगी अनमोल है, अपने जीवन की रक्षा स्वयं करें और वाहन सावधानी से चलाएं, यातायात नियमों का प्रयोग अवश्य करें, हेलमेट लगाकर ही चलें जैसे अनेक संदेश के साथ लोक गायक और नाटकों के माध्यम से कलाकार लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दे रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से सरलादित्य ग्राम विकास संस्थान द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की कड़ी में नुक्कड़ नाटक, जागरूकता पर्चों आदि का वितरण किया जा रहा है। संस्थान के अध्यक्ष गोविद मिश्र ने बताया कि शहर के कंपनीबाग, भदेश्वरनाथ, डारीडीहा, मिश्रौलिया, आरटीओ आफिस, रोडवेज, सोनूपार, पाकरडाड, हलुआपार स्थानों पर नुक्कड़ नाटक, दीवार लेखन, जागरूकता रैली आदि का आयोजन किया गया। बताया कि आठ मार्च को महादेवा पगार, नौ को बनकटी के बरोहिया, 10 मार्च को नरौली, रौतापार, 11 मार्च को देईसाड़, बखरिया, 12 को कोनी थरौली में नुक्कड़ नाटक, दीवार लेखन, जागरूकता रैली का आयोजन किया गया है। 17 मार्च को श्री विश्राम महाविद्यालय बखरिया बनकटी के परिसर में सड़क सुरक्षा जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया है।

    जोखू यादव की टीम नुक्कड़ नाटक एवं गीतों के माध्यम से योगदान कर रही है। त्रियुगी नारायण, रुवेश, राजकुमार, प्रांजल, परमानंद, प्रदीप कुमार पांडेय, राधेश्याम, श्वेता, अंकिता, रेखा मौजूद रही।