Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अर्जुन सिंह बने हर्रैया ब्लाक प्रधान संघ के अध्यक्ष

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 08 Aug 2021 11:17 PM (IST)

    प्रभारी निरीक्षक यातायात जितेन्द्र यादव ने यातायात पुलिस कर्मियों से कहा कि वो जनता के साथ अच्छा व्यवहार करें और अपनी ड्यूटी सही ढंग से निभाएं। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने व सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सुझाव भी मांगे।

    Hero Image
    अर्जुन सिंह बने हर्रैया ब्लाक प्रधान संघ के अध्यक्ष

    बस्ती: 88 ग्राम पंचायत वाले हर्रैया विकास खंड के प्रधान संघ की नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर रविवार को ब्लाक सभागार में ग्राम प्रधानों की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से अर्जुन सिंह को ब्लाक प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। हर्रैया के निवर्तमान प्रमुख योगेंद्र सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। अमित सिंह ने कहा कि पहले प्रधान संघ का संगठन सिर्फ नाम का था, लेकिन आज प्रधान संघ में एकजुटता होने से उसमें बल आ गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा मुझे जो दायित्व दिया है उसका इमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। प्रधान संघ के अधिकारों को लेकर संगठन को मजबूती देने के साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा।

    प्रधान संघ में मंत्री राजकुमार पांडेय, उपाध्यक्ष कुलदीप वर्मा,भगवत प्रसाद चौहान,राजमणि चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम शुक्ला,कोषाध्यक्ष राजेश सिंह,,मीडिया सलाहकार मनोज कुमार गौतम व सदस्य पद के लिए गौरव श्रीवास्तव,राजेंद्र प्रजापति,सोनू पांडेय,रामअशीष यादव,चंद्र प्रकाश गौतम को सर्वसम्मति से चुना गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम प्रताप सिंह व संचालन धमेंद्र सिंह ने किया है। प्रधान पवन वर्मा,बब्लू चौधरी,आलोक यादव,रामसहाय सोनकर सहित तमाम प्रधान मौजूद रहे।

    यातायात व्यवस्था दुरुस्त बनाने को लेकर हुआ मंथन

    यातायात पुलिस की ओर से रविवार को यातायात कार्यालय बड़ेबन परिसर में गोष्ठी आयोजित की गई,जिसमें यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर चर्चा की। इस दौरान यातायात उपकरणों की हैंडलिग सिखाई गई। प्रभारी निरीक्षक यातायात जितेन्द्र यादव ने यातायात पुलिस कर्मियों से कहा कि वो जनता के साथ अच्छा व्यवहार करें और अपनी ड्यूटी सही ढंग से निभाएं। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने व सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सुझाव भी मांगे। एसआइ यातायात कामेश्वर सिंह, विनोद यादव व अन्य मौजूद रहे।