विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राम प्रसाद चौधरी बस्ती लोकसभा के बसपा प्रत्याशी घोषित

By Edited By:
Published: Sun, 17 Nov 2013 09:57 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बस्ती : रविवार को इंदिरा गांधी इंटर कालेज कप्तानगंज के मैदान पर हुए बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़ को देखकर गदगद जोनल कोआर्डिनेटर जुगुल किशोर अपने संबोधन में सपा सरकार पर जहां गरजे वहीं बस्ती लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री व विधायक राम प्रसाद चौधरी को बस्ती लोकसभा का बसपा प्रत्याशी घोषित किया। इसी क्रम में वक्ताओं ने बसपा की उपलब्धियों को तो गिनाया ही साथ ही सपा के वादों पर सवालिया निशान भी खड़ा किया।

अपने उद्बोधन में जुगुल किशोर ने इतिहास के झरोखों से वर्तमान परिस्थितियों की बखूबी तुलना की। बोले कि भीमराव अंबेडकर ने दलितों व पिछड़ों के उत्थान के लिए संविधान में व्यवस्था बनाई तो बसपा के संस्थापक काशीराम ने उसे कार्यरूप दिलवाया। कांग्रेस की चलती तो आम आदमी को वोट का अधिकार भी न होता। कांग्रेस को पूंजीपतियों की पार्टी बताया तो भाजपा पर भी व्यंग बाण किए। मोदी की लोकप्रियता को मीडिया की उपज करार दिया। महंगाई व सीमा विवादों के लिए कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया तो प्रदेश में सांप्रदायिक दंगों के लिए सपा को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि सपा के झूठे वादों के चलते किसानों का बहुत नुकसान हुआ तथा मुसलमान भी इस सरकार से कम प्रताड़ित नहीं है।

इन्सर्ट-विधायक बोले

स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री तथा बस्ती लोकसभा के प्रत्याशी घोषित राम प्रसाद चौधरी ने मौजूदा सरकार में किसानों की दुर्गति पर उदाहरणों के माध्यम से प्रकाश डाला। उन्होंने राज सेवकों को सपा का कार्यकर्ता सिद्ध किया। बोले कि जिले का एक एसडीएम, एक पीडी व चार दरोगा सपा के कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। जिसे अब जनता सहन करने के मूड में नहीं है। कहा कि जिले के लोगों की चौकीदारी करेंगे।

इन्सर्ट-नीले झंडे से पटा कस्बा

लगभग डेढ़ वर्ष के पश्चात रविवार को फिर कप्तानगंज में बसपा के नीले झंडे की चमक दिखाई पड़ी। सड़कों के दोनों किनारों के अलावा घरों व नीले वाहनों पर भी नीले झंडे दिखाई पड़े।

---------------------

स्वयं सेवकों ने संभाला मोर्चा

हर्रैया,बस्ती: लगभग दस हजार की भीड़ वाले इस कार्यकर्ता सम्मेलन में सुरक्षा सहित समस्त जिम्मेदारी बहुजन वालेंटियर फोर्स के कार्यकर्ताओं ने संभाली।

---------------------

खिल गए चेहरे

पूर्व मंत्री व विधायक रामप्रसाद चौधरी के लोकसभा प्रत्याशी घोषित करने की औपचारिकता जैसे ही जुगुल किशोर ने पूरी की, सभा मंडल में मौजूद अतुल कुमार वर्मा, प्रमुख राजमणि चौधरी, इन्द्रजीत वर्मा, योगेन्द्र सिंह, कृष्णपूजन मिश्र, झिनकान चौधरी, महेश मास्टर, मृदुल पांडे, वीरेन्द्र चौधरी, गुलाब सोनकर, अजय सिंह, रामसब्द चौधरी, जवाहर लाल वर्मा सहित तमाम लोगों ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

------------------------------------------

ये बोले और ये रहे मौजूद

कार्यकर्ता सम्मेलन में एमएलसी व जोनल कोआर्डिनेटर दिनेश चन्द्र, सुबोध राय, लालचन्द्र निषाद, मनीष जायसवाल, उर्मिला देवी, जीतेन्द्र चौधरी, डा. ममता पांडे, राजेन्द्र चौधरी, दूधराम, केके गौतम सहित तमाम लोगों ने संबोधित किया। जबकि मृदुल पांडे, योगेन्द्र सिंह, अशोक सिंह, एसपी आर्या, अब्दुल मालिक, साहेबदीन निषाद, रामदेव यादव, नवमी प्रसाद, शिवकुमार, राजेश कुमार, कृष्ण चन्द्र सिंह, मनीराम मौर्या, संजय गौतम, विजय भान पांडे आदि उपस्थित रहे। संचालन विधानसभा अध्यक्ष सीताराम शास्त्री ने किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने डा. अंबेडकर व काशीराम के चित्र कर माल्यार्पण कर किया।

जिलाध्यक्ष ने कहा- जिलाध्यक्ष के.के. गौतम ने बताया कि हमारे यहां प्रभारी ही प्रत्याशी होता है, इस लिए राम प्रसाद चौधरी ही अगले लोकसभा चुनाव में बस्ती सदर लोक सभा से बसपा के प्रत्याशी होंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर