Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जुमा-तुल विदा आज, जानिए बरेली में कब किस मस्जिद में होगी नमाज

    By Abhishek PandeyEdited By:
    Updated: Fri, 31 May 2019 09:48 AM (IST)

    माह-ए-रमजान का सफर विदाई की तरफ बढ़ चुका है। आज (शुक्रवार को) जुमा-तुल विदा है। मस्जिदों में नमाज की तैयारियां कर ली गई हैं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    जुमा-तुल विदा आज, जानिए बरेली में कब किस मस्जिद में होगी नमाज

    जेएनएन, बरेली : माह-ए-रमजान का सफर विदाई की तरफ बढ़ चुका है। आज (शुक्रवार को) जुमा-तुल विदा है। मस्जिदों में नमाज की तैयारियां कर ली गई हैं। किला स्थित जामा मस्जिद में दोपहर डेढ़ बजे जुमा-तुल विदा की नमाज होगी, जबकि दरगाह आला हजरत पर सबसे आखिर में सायं चार बजे। जुमा-तुल विदा की नमाज में आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा भीड़ होती है, इसलिए नमाजियों के बैठने के लिए चटाई, छांव, पानी के बंदोवस्त किए जा रहे हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरगाह आला हजरत से जुड़े नासिर कुरैशी के मुताबिक शहर की दरगाह, खानकाह और मस्जिदों के मुतावल्लियों ने नमाज का वक्त तय कर दिया है। दोपहर 12:30 से चार बजे तक जुमा-तुल विदा की नमाज अदा करने का सिलसिला चलेगा। 

    देखें, मस्जिदों में नमाज का वक्त 

    12:35 बजे : साहूकारा की अनार वाली मस्जिद। 

    12:45 बजे : जसोली की मस्जिद पीराशाह, कुतुबखाना-सुनहरी मस्जिद, साहूकारा-मदीना मस्जिद, बाजार संदल खां में नूर-ए-इलाही मस्जिद, 

    एक बजे : दरगाह शराफत मियां-हरी मस्जिद, सैलानी-बारादरी मस्जिद, बासमंडी-जन्नतुल फिरदौस, किला छावनी-रजा-ए-मुस्तफा मस्जिद, शास्त्री मार्केट-जहानी मस्जिद। 

    1:15 बजे : किला थाना-शाही मस्जिद, कठघर-हरे मीनार वाली मस्जिद, आइवीआरआइ कैंपस मस्जिद, नूरजहां मस्जिद, 

    1:30 बजे : दरगाह बशीर मियां, गुलाब नगर, नगर निगम-मस्जिद, सिटी स्टेशन-मस्जिद, शाहबाद की मुन्ना तारकश मस्जिद, कचहरी-मस्जिद, सुभाषनगर-साबरी मस्जिद, कांकर टोला-छह मीनारा मस्जिद, रेलवे स्टेशन-नूरी मस्जिद, गुलाबनगर-घोसी मस्जिद, आजम नगर-जामुन वाली मस्जिद, काले खां मस्जिद, बानखाना-खुदा बख्श मस्जिद, स्वाले नगर-एक मीनार मस्जिद, काजी टोला

    1:45 बजे : दरगाह वली मियां। 

    दो बजे : दरगाह शाहदाना वली, सैलानी-हबीबिया मस्जिद, चौकी चौराहा मस्जिद, मलूकपुर-मुफ्ती-ए-आजम मस्जिद, बिहारीपुर-बीबीजी मस्जिद, कारोलान-आला हजरत मस्जिद, जखीरा-इमली वाली मस्जिद, छीपी टोला-मीत मस्जिद, 

    2:30 बजे : सिविल लाइंस-नौमहला मस्जिद, घेर जाफर खां की मिर्जाई मस्जिद, 

    2:45 बजे : गढ़ैया-नूरी मस्जिद। 

    तीन बजे : चक महमूद-हाफिज इस्लाम खान मस्जिद, खन्नू मुहल्ला-दादा मियां मस्जिद। 

    3:15 बजे : कटरा मानराय : यतीम खाना मस्जिद। 

    3:30 बजे : खानकाह नियाजिया,

    चार बजे : कांकर टोला-नूरानी मस्जिद।  

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप