Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kartik Purnima 2022 पर बरेली में रामगंगा में स्नान करते समय युवक की डूबने से मौत

    By Jagran NewsEdited By: Samanvay Pandey
    Updated: Tue, 08 Nov 2022 05:03 PM (IST)

    Kartik Purnima 2022 Bath कार्तिक पूर्णिमा पर बरेली में रामगंगा नदी में स्नान के लिए गए युवक डूब गया। साथ में स्नान कर रहे उसके दोस्त जब तक उसे बचा पा ...और पढ़ें

    Hero Image
    Kartik Purnima 2022 Bath : युवक दोस्तों के साथ गया था।

    जागरण संवाददाता, बरेली। Kartik Purnima 2022 Bath : कार्तिक पूर्णिमा पर बरेली में रामगंगा नदी में स्नान के लिए गए युवक डूब गया। साथ में स्नान कर रहे उसके दोस्त जब तक उसे बचा पाते, वह गहरे पानी में चला गया। लिहाजा युवक की जान चली गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोस्तों के साथ गया था स्नान के लिए

    बरेली के बारादरी के संजयनगर स्थित अशोक विहार के रहने वाले कपिल प्राइवेट नौकरी करते थे। वह तीन बहन व दो भाई हैं। दूसरा भाई बीमार रहता है। पिता धन्नू राजपूत की मृत्यु हो चुकी है। स्वजन के मुताबिक, कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए कपिल मंगलवार सुबह 10 बजे रामगंगा के लिए निकले हुए थे। दोस्तों संग वह रामगंगा पहुंचे।

    तैरना नहीं जानता था युवक

    यहां स्नान के लिए भी सभी साथ में उतरे। इसी दौरान कपिल गहरे पानी में चला गया। बचने के लिए वह चिल्लाया लेकिन, तब तक वह डूब गया। साथियों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आनन-फानन में गोताखोरों की मदद से कपिल को बाहर निकलवाया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दोस्तों ने बताया कि कपिल तैरना नहीं जानता था। सुभाषनगर इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा आगे कार्रवाई कराई जा रही है। कपिल घर में कमाने वाले इकलौते थे।

    बरेली जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़

    एक दिन की छुट्टी के बाद जिला अस्पताल में भीड़ बढ़ जाती है। रविवार को भी छुट्टी के बाद सोमवार को मरीजों की भीड़ बढ़ गई। हर दिन की तुलना में करीब डेढ़ गुना मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। डाक्टरों के अनुसार हर दिन करीब डेढ़ हजार मरीजों की ओपीडी होती थी, लेकिन सोमवार इनकी संख्या बढ़कर करीब ढाई हजार तक पहुंच गई।

    इसमें सबसे ज्यादा मरीज डेंगू मलेरिया के लक्षणों के साथ ही दमा और सांस की बीमारी के थे। जिन लोगों की डेंगू की जांच होनी थी सभी का सैंपल दिलवाया गया है। रिपोर्ट के बाद ही उनकी आगे का इलाज किया जाएगा। उधर, जो मरीज गंभीर थे उन्हें भर्ती भी किया गया है।