Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: यूपी के इस शहर में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, झमाझम बारिश और बिजली चमकने के दौरान बरतें ये सावधानियां

    Updated: Wed, 26 Jun 2024 10:14 AM (IST)

    मंगलवार को बारिश होने के बाद भी अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस था। मानसून की बारिश का बरेली में बेसब्री से इंतजार है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को हल्की से तेज बारिश पड़ सकती है। वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश में सफर ना करें।

    Hero Image
    बरेली के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। (सांकेतिक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, बरेली। पिछले तीन दिन राहत के बीतने के बाद मंगलवार सुबह ने फिर से लोगों को बेचैन कर दिया। सूर्य की तपिश देख लगा था कि दोपहर में पसीना बहना तो तय है।

    मंगलवार की सुबह करीब 11:30 बजे तक सूर्य की गर्मी फैलने लगी थी। मगर अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया। काले घने बादल छाए, और दोपहर करीब 12:30 बजे तेज हवा के साथ झमाझम वर्षा शुरू हो गई। भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली... भले ही तापमान में बढ़ोतरी हो गई मगर उसका एहसास लोगों को नहीं हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विज्ञानी अतुल कुमार बताते हैं, कि जिले में अभी हर दिन हल्की बूंदाबांदी होने के आसार जारी हैं। बारिश के बाद भी तापमान बढ़ने की वजह कोई और नहीं बल्कि सुबह चटख धूप निकलना ही था। सुबह जब तक बादल हुए तब तक तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका था। जब बादल हुए तो ऊष्मा उत्सर्जित नहीं हो सकी और वर्षा के बाद उमस बढ़ गई। 

    ये भी पढ़ेंः 18वीं लोकसभा में सपा सांसद इकरा हसन का अलग दिखा अंदाज; कैराना MP ने शपथ के बाद लगाया ये नारा, लंदन से भी मिली शुभकामनाएं

    बिजली चमकने के दौरान ये बरतें सावधानियां

    • बिजली चमकने के दौरान बिजली से संचालित उपकरणों से दूर रहें, तार वाले टेलीफोन का उपयोग बिल्कुल नहीं करें।
    • खिडकियां व दरवाजे बंद कर दें, बरामदे और छत से दूर रहें। धातु से बने पाइप, नल, फव्वारा, वाश बेसिन आदि के संपर्क से दूर रहना चाहिए
    • बिजली चमकते समय पेड़ के नीचे खड़े न हों। ऊंची इमारतों वाले क्षेत्र में आश्रय नहीं लेना चाहिए।
    • सामूहिक रूप से भी कहीं भी खड़े नहीं होना चाहिए।
    • सफर के दौरान अपने वाहन में ही रहें। खुली छत वाले वाहन की सवारी करने से बचें।

    ये भी पढ़ेंः यूपी के इस जिले में शराब और मांस की दुकाने बंद रखने का DM का आदेश जारी, नोट कीजिए क्या है डेट और इसकी वजह?

    येलो अलर्ट किया है जारी

    बुधवार को भी हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान हैं। साथ ही बिजली भी कड़क सकती है, तेज झोंकेदार हवा भी चलना संभव है। तापमान में भी गिरावट दर्ज हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से जिले में गरज चमक के साथ वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    comedy show banner
    comedy show banner