Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पति है या दरिंदा… बेटी पैदा हुई तो पेट्रोल पिलाया, विवाहिता ने बताई खौफनाक दास्तां तो आंखों में आ गए आंसू

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 11:15 AM (IST)

    फरीदपुर में बेटी के जन्म पर एक महिला को ससुरालियों ने प्रताड़ित किया यहाँ तक कि पति ने उसे पेट्रोल पिला दिया। महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एक अन्य घटना में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक महिला को उसके ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।

    Hero Image
    बेटी का जन्म होने पर महिला को पिलाया पेट्रोल, पति समेत चार पर रिपोर्ट

    जागरण संवाददाता, बरेली। पुत्री का जन्म होने पर नाराज ससुरालियों ने महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। महिला के साथ मारपीट की जाने लगी। महिला प्रताड़ना सहन करती रही। एक दिन पति ने महिला को पीटने के बाद जबरन पेट्रोल पिला दिया, तब महिला के पिता को प्रताड़ना का पता लगा। मामला थाने पहुंचा पुलिस ने महिला के पिता की दी तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह है पूरा मामला

    बदायूं जिले के मूसाझाग थाने के अंतर्गत ग्राम तलानिया निवासी चंद्रपाल ने फरीदपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री संतोषी का विवाह तीन वर्ष पूर्व ग्राम सब्दलपुर निवासी कुंवर सेन के साथ किया था।

    शादी के एक साल बाद संतोषी ने पुत्री को जन्म दिया, लेकिन नवजात पुत्री की मृत्यु हो गई। लगभग पांच माह पूर्व संतोषी ने पुत्री को जन्म दिया। आरोप है कि पुत्री का जन्म होने से ससुरालीजन ने संतोषी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसे तरह-तरह से यातनाएं दी जाने लगीं।

    17 सितंबर की शाम को कुंवर सेन ने उसकी पिटाई कर दी और जबरदस्ती उसे पेट्रोल पिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। कुछ ठीक होने पर संतोषी ने अपने पिता को फोन पर सारी जानकारी दी। चंद्रपाल ने जब फोन पर संतोषी की पिटाई और प्रताड़ना पर विरोध जताया तो ससुरालीजन ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए गालियां दीं।

    गुरुवार को चंद्रपाल उसकी ससुराल पहुंचे तो संतोषी की खराब हालत देखी। संतोषी के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे। चंद्रपाल बेटी को लेकर थाने पहुंचे। इसी बीच संतोषी के पति व अन्य ससुरालीजन भी थाने पहुंच गए। वहां पर कुछ लोग समझौता कराने का प्रयास करने लगे, लेकिन डरी सहमी संतोषी ने जान का खतरा बताते हुए ससुराल जाने से मना कर दिया।

    संतोषी के पिता की दी तहरीर पर पुलिस ने पति कुंवर सेन, ससुर, सास जेठानी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़ित महिला का पुलिस ने मेडिकल कराया। निरीक्षक अपराध चमन सिंह भड़ाना ने बताया कि मामले में कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

    पत्नी को पीटकर घर से निकाला, प्राथमिकी

    ग्राम बंशीपुर निवासी राजो देवी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका विवाह आठ वर्ष पूर्व अमर सिंह पुत्र बाबूराम निवासी बल्लिया थाना फतेहगंज पश्चिमी के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति, सास हरप्यारी, ननद लक्ष्मी देवी व जेठ प्रेमपाल दहेज में रुपये व सामान की मांग करने लगे।

    आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पति और स्वजन अक्सर उसे जान से मारने की धमकी देते थे। उसने विरोध किया तो मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति, सास, ननद और जेठ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।