Bareilly News: दहेज में नहीं मिली बुलेट तो महिला को जिंदा जलाया, अस्पताल में हो गई मौत
हाफिजगंज की रहने वाली एक महिला की शादी तीन साल पहले चंदपुरी-बिचपुरी में हुई थी। उनकी मां ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले उनकी बेटी ने एक कन्या को जन्म दिया था। इसके बाद से उसके ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे। उसके साथ मारपीट भी करते थे।
बरेली, जागरण संवाददाता। बिथरी चैनपुर में एक महिला की जलकर मौत हो गई। मायके वालों का आरोप है कि ससुरालियों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जला दिया। जब महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गा तब उसका शरीर करीब 80 फीसदी तक जल चुका था। मायके वालों ने रामगंगा नगर चौकी में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हाफिजगंज की रहने वाली एक महिला की शादी तीन साल पहले चंदपुरी-बिचपुरी में हुई थी। उनकी मां ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले उनकी बेटी ने एक कन्या को जन्म दिया था। इसके बाद से उसके ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे। उसके साथ मारपीट भी करते थे। इसके साथ ही दहेज में एक बुलेट की मांग भी करने लगे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने सोमवार शाम को फोन करके बताया कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट की है। उन्हें बुला रही थी, कह रही थी कि साथ जाएगी। आरोप है कि जब वह उसे लेने पहुंची तो घर पर ताला लगा था। पता चला कि बेटी बुरी तरह से जल गई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों का कहना है कि महिला करीब 80 फीसदी तक जल चुकी है। मायके वालों ने रामगंगा नगर चौकी में ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उनकी बेटी को ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जला दिया गया है। हालांकि अभी तक मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई रिपोर्ट नहीं लिखी गई है। चौकी में तहरीर दिए जाने की जानकारी नहीं है। जानकारी के बाद ही पूरी बात पता चल सकती है
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।