Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उड़ान शुुरू होने से हवाई अड्डे के साथ बरेली पीलीभीत रोड पर बस जाएगा नया शहर

    By Sant ShuklaEdited By:
    Updated: Mon, 08 Mar 2021 06:29 AM (IST)

    शहर से करीब 12 किमी दूर बने हवाई अड्डे से उड़ान शुरू होने के साथ ही विकास के नये रास्ते बनने शुरू हो जाएंगे। यात्रियों की आवाजाही बढऩे के साथ ही पीलीभीत रोड पर शहर का एक नया हिस्सा तैयार हो जाएगा। होटल रेस्टोरेंट कारोबार को गति मिलेगी।

    Hero Image
    दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइट मिलने से उद्यम को गति मिल सकेगी।

    बरेली, जेेएनएन। शहर से करीब 12 किमी दूर बने हवाई अड्डे से उड़ान शुरू होने के साथ ही विकास के नये रास्ते बनने शुरू हो जाएंगे। यात्रियों की आवाजाही बढऩे के साथ ही पीलीभीत रोड पर शहर का एक नया हिस्सा तैयार हो जाएगा। होटल, रेस्टोरेंट कारोबार को गति मिलेगी। दूसरी ओर दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइट मिलने से उद्यम को गति मिल सकेगी। यहां के उद्यमियों का बड़े शहरों से सीधा जुड़ाव हो सकेगा।
    पीलीभीत रोड तेजी से विकसित हो रहा। यह गति सेटेलाइट चौराहा से शुरू होकर सुरेश शर्मा नगर तक तेज रही, इसके आगे धीमी होती गई। हवाई अड्डा शुरू होने के बाद इसके आगे का क्षेत्र भी तेजी से विकसित होने का अनुमान लगाया जा रहा। अभी फन सिटी तक लोकल ट्रांसपोर्टर की सुविधा टेंपो के भरोसे है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में इलेक्ट्रिक बसें चलाई जानी हैं। माना जा रहा है इसके रूट में हवाई अड्डा तक की सेवा भी शामिल हो सकती है।
    सिमटकर रह गया हुनर, मिलेगी रफ्तार
    जिले में जरी जरदोजी का काम बड़े स्तर पर होता है। करीब डेढ़ लाख कारीगर काम करते हैं। शहर में पुराना शहर, सैलानी, किला और देहात के नवाबगंज व फरीदपुर में घरों में छोटे-छोटे कारखाने बने हुए हैं। छोटे ठेकेदार यहां से माल तैयार कराकर दिल्ली तक ले जाते हैं। उसके आगे बड़ी फर्म देशविदेश के लिए माल सप्लाई करती हैं। यदि स्थिति फर्नीचर उद्योग की है। हवाई यात्रा शुरू होने से इनसे जुड़े कारोबारी बड़े शहरों की फर्म तक आसानी से पहुंच सकेंगे। उन्हें यहां बुलाकर जरी कारीगरी दिखा सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या कहते हैं प्रधान 
    हवाई सेवा शुरू होने से दिल्ली का रास्ता तो आसान हुआ ही, वहां से दूसरे शहर की फ्लाइट भी आसानी से मिल सकेगी। उम्मीद है कि इससे छोटे और बड़े कारोबार को अच्छा लाभ मिल सकेगा।
    तौफीक, पूर्व प्रधान

    comedy show banner
    comedy show banner