विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन गांव में सियार का खौफ, हमले में 12 ग्रामीण घायल... वन विभाग के अधिकारी बोले- 'अकेले नहीं निकलें ग्रामीण'

Published: Tue, 11 Feb 2025 10:34 AM (IST)

Bareilly News तीन गांवों में सियार के हमले से 12 से अधिक ग्रामीण घायल हो गए हैं। वन विभाग की ...और पढ़ें

Bareilly News: सियार के हमले से बरेली के लोग परेशान है। सांकेतिक तस्वीर।
Bareilly News: सियार के हमले से बरेली के लोग परेशान है। सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. प्राथमिक उपचार के बाद छह लोग जिला अस्पताल रेफर
  2. पुलिस पिकेट भी गश्त के दौरान ग्रामीणों को जागरूक कर रही
  3. वन विभाग के अधिकारी बोले, बच्चों को अकेले न भेजें

संवाद सहयोगी जागरण l मीरगंज/बरेली। Bareilly News: थाना क्षेत्र के तीन गांवों में वन्य जीव (सियार) के हमले में एक महिला समेत दर्जन लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को बच्चों को अकेले बाहर नहीं भेजने और लाठी-डंडे लेकर ही खेत पर जाने के लिए जागरूक किया।

गांव धंतिया के मझरा खुदागंज, अजमतगंज, सिमरिया गांव में एक सियार रविवार को घुस आया। उस समय कुछ ग्रामीण अपने पशुओं को चारा डाल रहे थे। सियार ने जानवरों को चारा डाल रहे लोगों को काटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर वह वहां से भाग गया। फिर रास्ते में जो सामने आया उस पर हमला कर घायल कर दिया। किसी तरह ग्रामीणों ने सियार को जंगल की ओर खदेड़ दिया।

सियार के हमले में ये हुए घायल

सियार के हमले से गांव धंतिया निवासी ओम प्रकाश, सुखलाल, याद राम, अजमतगंज निवासी विपिन, रवि, भगवान दास, सिमरिया निवासी बाबूराम व वासुदेव सहित एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लेकर ग्रामीण स्थानीय सीएचसी पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद ओम प्रकाश, सुखलाल, यादराम, विपिन, रवि व भगवान दास को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलने पर स्थानीय रेंज कार्यालय से वन विभाग की टीम गांव पहुंची।

ग्रामीणों से जानकारी लेते वन विभाग के कर्मचारी। जागरण

वन विभाग के अधिकारी गांव पहुंचे, लोगों को किया जागरूक

वन क्षेत्र अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि टीम को गांव में भेजा गया है जो ग्रामीणों के साथ कांबिंग कर ग्रामीणों को जागरूक कर रही है। कहा कि बच्चों को अकेले न भेजें तथा खुद भी लाठी-डंडा लेकर ही खेतों को निकलें।

थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि सियार के हमले की जानकारी हुई है। पुलिस पिकेट भी गश्त के दौरान ग्रामीणों को जागरूक कर रही है।

चहल पहल देख हमलावर हुआ सियार

बताया जा रहा है कि खुदागंज में रविवार शाम भंडारे का आयोजन किया गया था। इसके चलते वहां काफी चहल पहल थी। इसी दौरान जंगल से निकलकर सियार वहां पहुंच गया। भीड़ को देखकर सियार अचानक हमलावर हो गया और कई लोगों को काटकर घायल कर दिया। लोगों ने उसे भगाया तो जो भी उसके सामने आया उसे भी काटकर घायल कर दिया। 

ये भी पढ़ेंः UP Weather Update: तेज बर्फीली हवाओं से मिलेगी राहत या धूप करेगी परेशान! देखिए कैसा रहेगा यूपी में आज का मौसम

ये भी पढ़ेंः Moradabad News: मंदिर में प्रवेश से रोकी गईं वाल्मीकि महिलाएं तो गांव में कर दिया एलान... दौड़ी-दौड़ी पहुंची पुलिस