Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bareilly University: कौन है मोहित शर्मा, जिन्हें राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा NSS का सर्वोच्च पुरस्कार

    By Ashok Kumar AryaEdited By: Ravi Mishra
    Updated: Sun, 18 Sep 2022 05:42 PM (IST)

    Bareilly University Student Mohit Sharma News महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के छात्र मोहित शर्मा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 सितंबर को एनएसएस का सर्वोच्च पुरस्कार देंगी। उन्हें 24 सितंबर को दरबार हाल राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिलेगा।

    Hero Image
    Bareilly University: कौन है मोहित शर्मा, जिन्हें राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा NSS का सर्वोच्च पुरस्कार

    बरेली, जागरण संवाददाता। Bareilly University Student Mohit Sharma News: महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के छात्र मोहित शर्मा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 सितंबर को एनएसएस का सर्वोच्च पुरस्कार देंगी।

    शहर के आशुतोष सिटी निवासी सुरेश शर्मा और उर्मिला शर्मा के बेटे मोहित शर्मा को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से युवा गतिविधियों और सामाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए एनएसएस के सर्वोच्च पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जो उन्हें 24 सितंबर को दरबार हाल, राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिलेगा। इस पुरस्कार के अंतर्गत मोहित शर्मा को सिल्वर मेडल, प्रमाण पत्र एवं एक लाख रुपये की धनराशि उन्हें पुरस्कार स्वरूप प्रदान कि जाएगी।

    उनका चयन वर्ष 2020-21 के लिए सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक श्रेणी में किया गया है। पूरे देश से 40 लाख एनएसएस स्वयंसेवकों में से केवल 30 सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवकों का चयन इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए किया जाता है।

    कुलपति ने दी बधाई

    एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र को राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किए जाने की जानकारी पर कुलपति प्रो. केपी सिंह ने मोहित शर्मा को बधाई दी। उन्होंने हर्ष जताते हुए कहा कि पूरे भारत से चयनित हुए 30 सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवकों में से उत्तर प्रदेश के रुहेलखंड विश्वविद्यालय के इतिहास में पहले और एकमात्र स्वयंसेवक हैं। 

    मोहित शर्मा का चयन रुवि के वास्तव में एक उपलब्धि हैं। जो कि अन्य युवाओं के लिए एक प्रेरणा बनेगी कि कैसे इतनी कम उम्र में भी अपनी लगन और जज्बे के द्वारा समाज सेवा कर राष्ट्र के बेहतर भविष्य का निर्माण किया जा सकता हैं।

    NSS में आने के बाद नेतृत्व क्षमता का हुआ विकास

    मोहित शर्मा ने बताया कि एनएसएस में आने के बाद उनका व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व करने की क्षमता का विकास हुआ। उन्हें यह पुरस्कार पिछले छह वर्षों में एनएसएस के माध्यम से किए गए अनेक कार्यक्रमों जैसे- स्वच्छता, रक्तदान, वृक्षारोपण, चिकित्सीय शिविरों में सहयोग, निश्शुल्क शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, एचआइवी एड्स जागरूकता, नशा मुक्ति अभियान, सड़क सुरक्षा अभियान, वेस्ट प्लास्टिक मैनेजमेंट, मतदान अभियान, फिट इंडिया अभियान, महिला सशक्तिकरण, ओडीएफ के अन्तर्गत शौच मुक्त भारत अभियान, डिजिटल साक्षरता और कोरोना काल में जागरूकता, टीकाकरण में सहयोग, मास्क वितरण आदि कार्यों को लेकर उन्हें इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।