Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बादलों के छाए रहने से पारा गिरा पर उमस बरकरार, मौसम विज्ञानी बोले- अभी नहीं होगी बारिश

    By Samanvay PandeyEdited By:
    Updated: Fri, 15 Apr 2022 04:42 PM (IST)

    Weather News मौसम का मिजाज पल पल बदल रहा है। गुरुवार को भीषण गर्मी के बीच आसमान में बादल घिर आए। इससे पारा 41.7 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 40.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे उमस बढ़ गई। मौसम विज्ञानियों ने इस बार गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है।

    Hero Image
    Weather News : मौसम विज्ञानियों ने अप्रैल माह में भी मौसम शुष्क रहने की जताई संभावना

    शाहजहांपुर, जेएनएन। Weather News : मौसम का मिजाज पल पल बदल रहा है। गुरुवार को भीषण गर्मी के बीच आसमान में बादल घिर आए। इससे पारा 41.7 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 40.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे उमस बढ़ गई। मौसम विज्ञानियों ने इस बार बारिश कम होने की वजह से गर्मी बढ़ने की भी संभावना जताई है। गत वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष जनवरी से अप्रैल तक अति न्यून बारिश हुई। फरवरी, मार्च भी सूख चले गए। अप्रैल माह के दूसरा सप्ताह भी मायूस कर रहा है। खेतो में गेहूं की कटाई होने से किसान भी बारिश नहीं चाह रहे है। बुधवार रात आसमान में बादल घिर आए। लेकिन बारिश नहीं हुई। राष्ट्रीय स्तर पर भी बारिश की कम हुई। मौसम विशेषज्ञ डा. अतुल सिंह ने इस बार अपेक्षाकृत कम बारिश की संभावना जताई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    10 वर्षो के उच्चत्तम बिंदु पर पहुंचा पाराः बुधवार को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो दस वर्षों के भीतर 15 अप्रैल तक सर्वाधिक है। मौसम विशेषज्ञाें ने अप्रैल के अंत तक तापमान 43 डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना जताई है।

    लू से बचाव के लिए टिप्सः गर्मी का प्रकोप देखते हुए बेसिक विद्यालयों को टिप्स जारी किए गए है। महानिदेशक बेसिक शिक्षा परियोजना कार्यालय से पाठ्यक्रम में बच्चों को लू से बचाव के लिए खून पानी पीने तथा नीबू आदि का प्रयोग करने के लिए कहा गया है। शिक्षकों को भी विद्यालय में किचन में ग्लूकोन डी समेत लू से बचाव के खानपान अपनाने को कहा गया है।

    तापमान पर एक नजर

    दिन : न्यूनतम - अधिकतम - आर्द्रता - वायुवेग

    बुधवार : 26.0 - 41.7 - 26, 90 - 21.6

    गुरुवार : 22.0 - 40.2 - 22 - 80 - 21.7

    comedy show banner
    comedy show banner