Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vande Bharat Train: लखनऊ से देहरादून तक चलेगी वंदे भारत ट्रेन! बरेली-मुरादाबाद हो सकता है रूट

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 12:59 PM (IST)

    Vande Bharat Express मुरादाबाद रेल मंडल को एक और वंदे भारत ट्रेन मिल सकती है। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं लेकिन रेलवे के अधिकारी इसे चलाने की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। हालांकि वंदे भारत को संचालित करने के लिए रूट टाइमिंग को लेकर रेलवे के स्टेशन अधीक्षकों से जानकारी मांगी गई है। लखनऊ से देहरादून तक ट्रेन संचालन के लिए रूट तलाश किए जा रहे हैं।

    Hero Image
    लखनऊ से देहरादून तक चलेगी वंदे भारत ट्रेन! बरेली-मुरादाबाद हो सकता है रूट

    जागरण संवाददाता, बरेली ।Vande Bharat Express। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल को एक और वंदे भारत ट्रेन मिल सकती है। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं लेकिन रेलवे के अधिकारी इसे चलाने की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, वंदे भारत को संचालित करने के लिए रूट टाइमिंग को लेकर रेलवे के स्टेशन अधीक्षकों से जानकारी मांगी गई है। इससे लखनऊ से देहरादून तक वंदे भारत ट्रेन संचालित करने के लिए रूट भी तलाश किये जा रहे हैं।

    मुरादाबाद रेल मंडल को मिली थी एक वंदे भारत एक्सप्रेस

    रेल यात्रियों को बेहतर रेल सेवाएं देने के लिए देश के विभिन्न रेल रूटों पर वंदे भारत ट्रेनों को संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम मुरादाबाद रेल मंडल को एक वंदे भारत ट्रेन मिली थी, जबकि अब मुरादाबाद रेल मंडल को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

    उम्मीद है इस वंदे भारत रूट देहरादून से मुरादाबाद बरेली होते हुए किया जा सकता है। ऐसा इसलिये कहा जा रहा है कि कुछ दिनों पहले बरेली जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह से वंदे भारत ट्रेन गुजारने को लेकर टाइमिंग के बारे में पूछा गया था।

    उस समय में एक ट्रेन होने की वजह से होने वाली परेशानी से भी अवगत कराया था। इस बारे में स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह का कहना है कि मेरे पास वंदे भारत का नोटिफिकेशन नहीं आया है, लेकिन रूट के बारे में जानकारी किये जाने से वंदे भारत के संचालन होने की उम्मीद है।

    वहीं, मुरादाबाद रेल मंडल के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उनके पास वंदे भारत ट्रेन संचालित करने का नोटिफिकेशन नहीं आया है। ट्रेन संचालन के बारे में स्पष्ट तभी कहा जा सकता है जब उसकी ट्रेन के बारे में घोषणा की जाए।