UP Govt 2022: जीत की हैट्रिक लगाने पर बरेली शहर विधायक डा. अरुण को मिला पुरस्कार, बनाए गए मंत्री
UP Yogi Adityanath Cabinet 2.0 कोहाड़ापीर में क्लीनिक चलाने वाले एमबीबीएस डा. अरुण कुमार ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत वर्ष 2007 से हुई। उस वक्त उन्होंने समाजवादी पार्टी से शहर सीट पर ही पहला विधानसभा का चुनाव लड़ा लेकिन वह भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल से हार गए।

बरेली, जेएनएन। शहर विधानसभा सीट पर जीत की हैट्रिक लगाकर भाजपा का गढ़ बरकरार रखने वाले विधायक डा. अरुण कुमार को योगी सरकार ने पुरस्कार से नवाजा है। मंत्रिमंडल में उन्हें स्थान देकर शहर के बड़े प्रतिनिधित्व को इनाम दिया है। शहर में मजबूत कायस्थ समाज और डाक्टर लाबी के कारण उनकी बढ़ती उम्र की सीमा भी कमजोर साबित हुई। वर्षों बाद मंडल मुख्यालय की इस सीट को स्थान दिया गया है।
कोहाड़ापीर में क्लीनिक चलाने वाले एमबीबीएस डा. अरुण कुमार ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत वर्ष 2007 से हुई। उस वक्त उन्होंने समाजवादी पार्टी से शहर सीट पर ही पहला विधानसभा का चुनाव लड़ा, लेकिन वह भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल से हार गए। फिर राजेश अग्रवाल के कैंट सीट के प्रत्याशी बनने पर डा. अरुण ने वर्ष 2012 में भाजपा से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। प्रदेश में तब सपा की सरकार थी। वर्ष 2017 में डा. अरुण भाजपा के टिकट पर ही दूसरी बार विधायक बने। इस बार भी उन्होंने शहर विधानसभा सीट पर भाजपा का गढ़ बरकरार रखा। इसी का इनाम उन्हें योगी सरकार ने दिया है। शहर विधानसभा सीट पर जीत की हेट्रिक लगाने वाले डा. अरुण कुमार को मंत्रिमंडल में जगह दी गई हैं।
13 फीसद कायस्थ बिरादरी के नेता, डाक्टरों में अच्छी पैठ: शहर विधानसभा सीट पर करीब पौने पांच लाख की आबादी में 13 प्रतिशत हिस्सा कायस्थ बिरादरी का है। वह बिरादरी के बीच प्रमुख नेता हैं। हर किसी के काम में खड़े रहने के कारण उन्हें अन्य बिरादरी के लोगों का भी समर्थन मिलता है। इसके साथ ही डाक्टर होने के कारण डाक्टर लाबी में भी उनकी अच्छी पैठ है। वह खुद भी आइएमए के सदस्य हैं और हर कार्यक्रम में सक्रिय रहते हैं।
शहर सीट पर कायस्थों में दूसरे बने मंत्री: शहर विधानसभा सीट पिछले 36 साल से भाजपा के ही कब्जे में है। वर्ष 1984 से डा. दिनेश जौहरी निरंतर इस सीट पर तीन बार जीतकर विधायक बने। वर्ष 1992 में उन्हें केबिनेट मंत्री भी बनाया गया। उनके बाद चार बार राजेश अग्रवाल इस सीट पर जीतकर विधायक बनते रहे। इस सीट पर कायस्थ बिरादरी के दिनेश जौहरी के तीस साल बाद सरकार ने मंत्रिमंडल में डा. अरुण कुमार को स्थान दिया है। इससे लोगों में खुशी है।
प्रोफाइल
नाम : डा. अरुण कुमार
निर्वाचन क्षेत्र : 124 शहर विधानसभा
जिला : बरेली
दल : भारतीय जनता पार्टी
पिता का नाम : डा. गिरीश चंद्र
जन्म तिथि : 24 दिसंबर 1948
जन्म स्थान : बिहारीपुर कहरवान
जाति : कायस्थ
शिक्षा : एमबीबीएस, केजीएमयू लखनऊ, डीएनबी दिल्ली
व्यवसाय : चिकित्सक
निवास : 159, गांधीनगर, बरेली
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।