विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए पुलिस के लिए क्यों सिर दर्द बनी कलुआ डकैत की घोड़ी, अब एसपी और एएसपी कर रहे जांच

By Ravi MishraEdited By:
Published: Sat, 25 Dec 2021 09:56 AM (IST)

कलुआ डकैत की घोड़ी नीलामी मामले में पुलिस की गर्दन फंस गई है। अब तक घोड़ी की नीलामी संबंधी कोई ...और पढ़ें

जानिए पुलिस के लिए क्यों सिर दर्द बनी कलुआ डकैत की घोड़ी, अब एसपी और एएसपी करेंगे जांच
जानिए पुलिस के लिए क्यों सिर दर्द बनी कलुआ डकैत की घोड़ी, अब एसपी और एएसपी करेंगे जांच

बरेली, जेएनएन। कलुआ डकैत की घोड़ी नीलामी मामले में पुलिस की गर्दन फंस गई है। अब तक घोड़ी की नीलामी संबंधी कोई प्रपत्र सामने न आने पर आइजी रमित शर्मा ने मामले में जांच बैठा दी है। एसपी सिटी रविंद्र कुमार व एएसपी व सीओ लाइन साद मियां खान पूरे मामले की जांच करेंगे। टीम 15 दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट आइजी को सौंपेगी। लिहाजा, मामले में कई पर गाज गिरने की बात तय मानी जा रही है।

बता दें कि बीते दिनों लाइन के अस्तबल में मौजूद घोड़े व घोड़ी से शहर की निगरानी की अफसरों में योजना बनी। इसमे सामने आया कि बरेली पुलिस के बेड़े में कुख्यात डकैत कलुआ की घोड़ी भी मौजूद है। 27 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला कलुआ डकैत शुरु से पुलिस के बीच चर्चा का विषय रहा। लिहाजा, तय हुआ कि कलुआ की घोड़ी से गश्त की जाएगी। इसी के बाद मामले में नया मोड़ आ गया।

बताया जाने लगा कि कलुआ डकैत की घोड़ी तो लाइन में है ही नहीं। वह मुरादाबाद के कांठ रोड स्थित मोहम्मद हसन ने नीलामी में खरीदी। आइजी ने नीलामी संबंधी प्रपत्र तलब किये तो खलबली मच गई। प्रतिसार निरीक्षक निरोत्तम सिंह नीलामी संबंधी कोई दस्तावेज नहीं ढूंढ सके लेकिन, बताते रहे कि नीलामी में घोडी गई। अब नीलामी के तहत डीआइजी के कंडम का आदेश मांगा गया, वह भी नहीं मिला।

महज साढ़े तीन हजार में मोहम्मद हसन द्वारा खरीदे जाने की बात बताई गई। ऐसे में आइजी रमित शर्मा ने पूर्र प्रकरण की जांच एसपी सिटी रविंद्र कुमार व एएसपी साद मियां खान को सौंप दी है। दोनों की टीम संयुक्त रूप से मामले की जांच करेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।