Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Nikay Chunav 2022: बरेली में पांच साल में बढ़े 1.41 लाख मतदाता, प्रशासन ने जारी की Voter List

    By Jagran NewsEdited By: Ravi Mishra
    Updated: Sat, 19 Nov 2022 08:26 AM (IST)

    UP Nikay Chunav 2022 बरेली प्रशासन ने निकाय चुनाव से पहले वोटर लिस्ट जारी कर दी हैं जिसके अनुसार बरेली में 1.41 लाख नए मतदाता बढ़ गए हैं। जिसके अनुसार ...और पढ़ें

    Hero Image
    UP Nikay Chunav 2022: बरेली में पांच साल में बढ़े 1.41 लाख मतदाता, प्रशासन ने जारी की Voter List

    बरेली, जागरण संवाददाता। UP Nikay Chunav 2022 : बरेली में नगरीय निकाय चुनाव (Nikay Chunav) की तैयारियां के क्रम में अब प्रशासन ने मतदाताओं की सूची जारी कर दी है। इस बार जिले में 13.10 लाख से अधिक मतदाता वोट डाल सकेंगे। तीन नगर पालिका (Nagar Palika) में हुए परिसीमन के बाद 1.41 लाख नए मतदाता शामिल हुए हैं। इस कारण पोलिंग स्टेशन और बूथ की संख्या भी बढ़ गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिसंबर में चुनाव हाेने की संभावना 

    निकाय चुनाव दिसंबर में कराए जाने की संभावना जताई जा रही है। इसके हिसाब से प्रशासन भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। जिले में वर्ष 2017 में हुए निकाय चुनाव के दौरान 11.69 लाख लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। जिले में 1090 पोलिंग बूथों पर मतदान हुआ।

    तीन नगर पालिका का बदला परिसीमन 

    इस बार शासन ने तीन नगर पालिका फरीदपुर, आंवला और नवाबगंज के परिसीमन में बदलाव किया। वहां कुछ नए क्षेत्रों को भी नगर पालिका परिषद में शामिल किया गया है। बीते दिनों से सभी बीएलओ को सर्वे करने के साथ ही नए मतदाता (New Voters) बनाने में लगाया गया था।

    प्रशासन ने सर्वे पूरा कराने के बाद शुक्रवार को मतदाताओं की अंतिम सूची (Voter List) जारी कर दी है। इसमें 1310640 मतदाता सामने आए हैं। यह निकाय चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पिछले चुनाव से करीब 1.41 लाख अधिक मतदाता इस बार वोट देंगे।

    93 पोलिंग बूथ बढ़े, 1183 पर होगा मतदान

    पांच साल पहले हुए निकाय चुनाव में जिले में मतदान के लिए 1090 बूथ बनाए गए थे। इस बार तीन नगर पालिकाओं के परिसीमन बदलने के बाद मतदाताओं की संख्या भी बढ़ी है। मतदाताओं की संख्या बढ़ने के साथ ही पोलिंग बूथ भी बढ़ाए गए हैं। इस बार 1183 बूथों पर मतदान होगा। यह बूथ 338 पोलिंग स्टेशनों पर होंगे। मतदान के लिए 11 पोलिंग स्टेशन भी बढे हैं।

    नगर निगम के 640 बूथों पर ईवीएम से डाले जाएंगे वोट

    नगर निगम में 80 वार्ड हैं। इनमें मतदान केंद्रों की संख्या 163 हैं, जिसमें 640 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन पोलिंग बूथ में ईवीएम से मतदान कराया जाएगा। ईवीएम से मतदान कराने के लिए फर्स्ट लेवल चेकिंग की जा रही है।

    यहां इतने मतदाता करेंगे मतदान

    बरेली नगर निगम : 832948

    नगर पालिका नवाबगंज : 39744

    नगर पालिका बहेड़ी : 59908

    नगर पालिका फरीदपुर : 70849

    नगर पालिका आंवला : 59855

    नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां : 21154

    नगर पंचायत रिठौरा : 13431

    नगर पंचायत धौराटांडा : 19701

    नगर पंचायत मीरगंज : 19601

    नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी : 24169

    नगर पंचायत शाही : 12988

    नगर पंचायत शीशगढ़ : 20553

    नगर पंचायत सेंथल : 13865

    नगर पंचायत फरीदपुर (बहेड़ी) : 6526

    नगर पंचायत रिछा : 17337

    नगर पंचायत देवरनिया : 19364

    नगर पंचायत शेरगढ़ : 14080

    नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी : 10781

    नगर पंचायत बिशारतगंज : 13540

    नगर पंचायत सिरौली : 20246

    नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदाताओं की सूची का प्रकाशन कराया जा रहा है। इस बार 13.10 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। शिवाकांत द्विवेदी, जिलाधिकारी