विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News : चूहे मारने वाला जहर लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची युवती, गुहार लगाकर बोली- न्याय नहीं मिला तो दे दूंगी जान

By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
Published: Wed, 20 Sep 2023 07:35 PM (IST)

UP News - दुष्कर्म के आरोपियों पर कार्रवाई ना होने से आहत पीड़ित बुधवार को चूहामार दवा लेकर एसएसपी कार्यालय ...और पढ़ें

UP News : चूहे मारने वाला जहर लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची युवती
UP News : चूहे मारने वाला जहर लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची युवती

HighLights

  1. आरोप- बयान के बाद भी पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
  2. देवर, पति व ननद के विरुद्ध दर्ज कराई थी प्राथमिकी

बरेली, जागरण संवाददाता: दुष्कर्म के आरोपियों पर कार्रवाई ना होने से आहत पीड़ित बुधवार को चूहामार दवा लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंच गई। आरोप लगाया कि 161 व 164 के बयानों के बाद भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। 

पीड़िता ने चूहा मार दवा खाकर आत्मदाह की चेतावनी दी। एसएसपी ने इज्जतनगर पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए, जिसके बाद उसने राहत की सांस ली। महिला के चूहा मार दवा लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचने पर अफरा-तफरी मची रही।

जानकारी के मुताबिक, बिथरी चैनपुर की रहने वाली महिला की इज्जतनगर में शादी हुई थी। आठ अगस्त को उसने इज्जतनगर थाने में शिकायती पत्र देते हुए पति, देवर व ननद पर प्राथमिकी कराई। बताया कि पति से उसका न्यायालय में भरण-पोषण का परिवाद चल रहा है। 

पति पर लगाया बदनामी का आरोप

पीड़िता के आरोपों के मुताबिक, 29 जुलाई की शाम चार बजे पति, ननद, देवर व अन्य लोग मायके आए। पंचायत में समझौते के बाद वह उन सभी के साथ ससुराल चली आईं। आरोप है कि ससुराल में ननद ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। फिर पति ने कहा, ‘आज इसकी इज्जत खराब करता हूं’। 

आरोप लगाया कि पति ने अपने छोटे भाई से कहा कि इसकी इज्जत उतार दे, जिसके बाद देवर खींचकर कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। फिर नग्न अवस्था में छोड़कर कमरे से बाहर आ गए। 

जैसे-तैसे जान बचाकर भागी

शोर मचाने पर आरोपियों ने पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी दी। जैसे-तैसे जान बचाकर भागी। बुधवार को एसएसपी से शिकायत करते हुए उसने कहा कि थाने में हुए 161 व कोर्ट में 164 के बयानों के दौरान आरोपों का समर्थन किया। बावजूद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ें:- Bareilly: जनसेवा केंद्र संचालक ने छात्रा के नंबर पर भेजे अश्लील मैसेज व वीडियो भेज दिए, दो पर FIR

यह भी पढ़ें:- UP News: अवैध संबंधों में रोड़ा बन रही मां की बेटे ने की थी हत्या, एक महीने से पुलिस को कर रहा था गुमराह