Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP MLC Elections: शाहजहांपुर-पीलीभीत स्‍थानीय प्राधिकारी क्षेत्र से भाजपा ने पूर्व चेयरमैन को बनाया उम्‍मीदवार, पेशे से हैं डाक्‍टर

    By Vivek BajpaiEdited By:
    Updated: Sun, 20 Mar 2022 09:41 AM (IST)

    UP MLC Elections विधानसभा चुनाव के बाद सभी को स्थानीय प्राधिकरण के चुनाव का इंतजार था। सबसे ज्यादा निगाहें भाजपा प्रत्याशी पर लगी थीं। तमाम दावेदारों के बीच शनिवार को पुवायां से पालिका के पूर्व चेयरमैन डा. सुधीर गुप्ता के नाम पर मुहर लगी।

    Hero Image
    जिला उपाध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन डा. सुधीर गुप्ता को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

    शाहजहांपुर, जेएनएन। होली के बाद शनिवार को भाजपा नेे स्‍थानीय प्राधिकारी क्षेत्र के लिए अपने 30 उम्‍मीदवारों की सूची जारी कर दी। भाजपा ने अपने एमएलसी प्रत्‍याशियों की सूची में सभी वर्ग के प्रतिनिधियों केा जगह दी है। 

    शाहजहांपुर-पीलीभीत स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जिला उपाध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन डा. सुधीर गुप्ता को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। शनिवार को सूची जारी होने के बाद समर्थकों ने उन्हें आवास पर बधाई दी। विधानसभा चुनाव के बाद सभी को स्थानीय प्राधिकरण के चुनाव का इंतजार था। सबसे ज्यादा निगाहें भाजपा प्रत्याशी पर लगी थीं। तमाम दावेदारों के बीच शनिवार को पुवायां से पालिका के पूर्व चेयरमैन डा. सुधीर गुप्ता के नाम पर मुहर लगी। वह पहली बार इस पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। उनके आवास पर भाजपा जिला मंत्री प्रशांत पटेल, नमित दीक्षित, धीरज शर्मा, आशीष पांडेय, गंगाराम मिश्र, विपिन शुक्ला आदि मौजूद रहे। वहीं सपा से अमित यादव रिंकू का टिकट तय माना जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चिकित्सा छोड़ सक्रिय राजनीति में उतरे: पुवायां के मुहल्ला सतीशपुरम निवासी डा. सुधीर गुप्ता बीएएमएस हैं। पिता चिकित्सक डा. सतीश चंद्र गुप्ता तीन बार पालिका चेयरमैन रहे। उनके निधन के बाद वह सक्रिय राजनीति में उतरे। 2006 से 2011 तक वह नगर पालिका के चेयरमैन रहे। 2014 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता लीं। 2017 में चेयरमैन का चुनाव हार गए। 2018 पार्टी ने उन्हें व्यापार प्रकोष्ठ का ब्रज क्षेत्र का क्षेत्रीय संयोजक बनाया। 2019 उन्हें जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। वह तिलहर विधानसभा से टिकट के भी दावेदार थे। डा. सुधीर गुप्ता की पत्नी डा. शालिनी गुप्ता चिकित्सक हैं।