UP MLC Election 2022 Result: भाजपा प्रत्याशी कुंवर महाराज सिंह ने किया रामपुर-बरेली सीट पर कब्जा, 3826 वोटों से दी शिकस्त
UP MLC Election 2022 Result विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद यूपी एमएलसी चुनाव में बरेली मंडल में भाजपा का परचम लहराया। बरेली मंडल की सभी सीटों पर भाजपा के ही एमएलसी बैठ गए है।

बरेली, जेएनएन। UP MLC Election 2022 Result : एमएलसी चुनाव में बरेली मंडल में भगवा लहराया है। यहां से भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई है। रामपुर बरेली स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन 2022 में जहां बरेली से भाजपा के कुंवर महाराज सिंह ने 3826 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं स्थानीय प्राधिकारी शाहजहांपुर पीलीभीत निर्वाचन क्षेत्र से डा. सुधीर गुप्ता भी भारी मतों से जीत दर्ज करा चुके है। सुबह आठ से बरेली, रामपुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत के केंद्रों पर चल रही मतगणना दोपहर एक बजे समाप्त हुई। चरणबद्ध तरीके से परिणाम घोषित किए गए। परिणामों के अनुसार बरेली-रामपुर में सपा प्रत्याशी मशकूर अहमद को 401 वाेट ही मिले। वहीं शाहजहांपुर पीलीभीत से डा. सुधीर गुप्ता ने सपा प्रत्याशी अमित यादव उर्फ रिंकू को 3335 वोटों से हराया है।
रामपुर बरेली सीट पर 9 अप्रैल को मतदान हुआ था। इसमें 4752 मतदाताओं ने वोट डाले। मंगलवार सुबह 8:00 बजे से संजय कम्युनिटी हॉल में वोटों की गिनती शुरू हुई। भाजपा के प्रत्याशी फरीदपुर निवासी महाराज सिंह ने पहले राउंड से ही बढ़त बना ली थी। तीसरे राउंड में उन्हें विजेता घोषित कर दिया गया।
महाराज सिंह को 4227 वोट मिले जबकि सपा की प्रत्याशी को 401 वोटों से ही संतुष्ट होना पड़ा। निर्दलीय प्रत्याशी अच्छन अंसारी के पक्ष में 16 वोट आए। वही 106 वोट निरस्त किए गए। भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजे के साथ रामपुर बरेली सीट के नए एमएलसी महाराज सिंह का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के पदाधिकारी, विधायक समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एमएलसी चुनाव की मतगणना बरेली के संजय कम्युनिटी हाल में हुई।सात टेबलों पर चल रही मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। प्रशासन ने पहले से ही हर टेबल पर आरओ नियुक्त कर रखा था। इसके साथ ही केंद्रों पर सख्ती के साथ फोर्स भी लगाया गया था।जैसे जैसे चरण खत्म होते गए वैसे वैसे परिणाम जारी करते गए।फाइनल परिणाम दोपहर करीब एक बजे आया।
- Col Rajyavardhan Rathore (@ra_thore) 12 Apr 2022
- Yogi Adityanath (@myogiadityanath) 12 Apr 2022
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।