ललित कला अकादमी संभालेंगे डॉ. राजेंद्र पुंडीर
बरेली कॉलेज के ललित कला विभाग के रिटायर्ड हेड डॉ. राजेंद्र सिंह पुंडीर राज्य ललित कला अकादमी संभालेंगे।
जागरण संवाददाता, बरेली : बरेली कॉलेज के ललित कला विभाग के रिटायर्ड हेड डॉ. राजेंद्र सिंह पुंडीर उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी संभालेंगे। योगी सरकार ने उनको अकादमी का अध्यक्ष बनाया है। शुक्रवार को लखनऊ बुलाकर डॉ. पुंडीर को इस जिम्मेदारी का आदेश दे दिया गया। वह शनिवार को चार्ज ले लेंगे।
अकादमी के अध्यक्ष को राज्यमंत्री का दर्जा है। ऐसे में, डॉ. पुंडीर को यह अहम जिम्मेदारी मिली है। हालांकि, इस ओहदे से नवाजे जाने की खबर दो दिन पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। उसी दिन इनके पास बुलावे को लखनऊ से अकादमी के सचिव का फोन भी आ गया था। शुक्रवार दोपहर उन्हें जिम्मेदारी का आदेश दे दिया गया। लखनऊ से फोन पर इसकी पुष्टि करते हुए डॉ. पुंडीर ने बताया कि उनके साथ अकादमी में आठ सदस्य भी नामित किए गए हैं।
बोले- कला को समाज से जोड़ेंगे
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद डॉ. पुंडीर ने कहा कि ललित कला आज बहुत सीमित हो गई है, उसको अब समाज और राष्ट्र से जोड़ेंगे। मंडल स्तर पर अकादमी की यूनिट बनाएंगे। कॉलेजों और स्कूलों में ललित कला को बढ़ावा देंगे। प्रतिभाओं को मौका देंगे और नई प्रतिभाएं तैयार करने का काम करेंगे। इसके लिए प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे। संघ ने सेवा का दिया पुरस्कार : मूल रूप से अलीगढ़ के निवासी डॉ. राजेंद्र सिंह पुंडीर 1968 में जब हाईस्कूल के छात्र थे तब से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ गए थे। एबीवीपी में रहते अलीगढ़ के डीएस कॉलेज में छात्र संघ के अध्यक्ष बने थे। इस दौरान एबीवीपी के अलीगढ़, कानपुर और आगरा क्षेत्रों में संगठन मंत्री रहे। फाइन आर्ट में पीएचडी और डीलिट करने के बाद 1980 से 1999 तक डीएस कॉलेज अलीगढ़ में कार्यरत रहे। इसके बाद बरेली कॉलेज में स्थानांतरित हुए। यहां ललित कला विभाग में 2012 तक विभागाध्यक्ष रहकर रिटायर्ड हुए। इस विभाग की मौजूदा अध्यक्ष डॉ. मंजू सिंह उनकी पत्नी हैं। डॉ. पुंडीर ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, ¨हदू जागरण मंच में भी काम किया है। वह वर्तमान में विश्व ¨हदू परिषद के बृज प्रांत संपर्क प्रमुख हैं।
------
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।