विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bareilly News: परचम कुशाई के साथ आज से होगा दो दिवसीय उर्स-ए-ताजुश्शरिया का आगाज

By Vivek BajpaiEdited By:
Published: Mon, 06 Jun 2022 09:43 AM (IST)

उर्स के सभी कार्यक्रम दरगाह के सज्जादानशीन एवं काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा खां कादरी (असजद मियां) की सरपरस्ती और उर्स ...और पढ़ें

उर्स के दौरान बेटी पढ़ाओ पर उलमा तकरीर करेंगे।
उर्स के दौरान बेटी पढ़ाओ पर उलमा तकरीर करेंगे।

बरेली, जेएनएन। सुन्नी बरेलवी मसलक के मजहबी रहनुमा ताजुश्शरिया मुफ्ती अख्तर रजा खां (अजहरी मियां) के दो रोजा उर्स का सोमवार को परचम कुशाई की रस्म के साथ आगाज होगा। कार्यक्रम सीबीगंज के मथुरापुर स्थित मदरसा में होगा, जिसमें बेटी पढ़ाओ पर उलमा तकरीर करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई हैं।

उर्स के सभी कार्यक्रम दरगाह के सज्जादानशीन एवं काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा खां कादरी (असजद मियां) की सरपरस्ती और उर्स प्रभारी सलमान मियां की सदारत में दरगाह ताजुश्शरिया और मथुरापुर स्थित जामियतुर्रजा में होंगे। जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान हसन खां कादरी ने बताया कि दरगाह ताजुश्शरिया में मजार पर पत्थर और नक्काशी का काम कराया गया है। सुंदर रंगीन लाइटों और गुलाब के फूलों से दरगाह को सजाया जा रहा है।

सोमवार को कोहाड़ापीर से परचम कुशाई के जुलूस से उर्स का आगाज होगा, जो कोहाड़ापीर से सीधे दरगाह आला हजरत पर हाजिरी देगा। वहां से परचम कुशाई की रस्म अदा की जाएगी। रात नौ बजे से दरगाह पर मिलाद की महफिल सजेगी। उन्होंने बताया कि उर्स में भीड़ नहीं जुटने की अपील की गई है। लोगों से सादगी से उर्स मनाने को कहा गया है। इस बाबत रविवार को जमात रजा मुस्तफा के कार्यालय पर उर्स कोर कमेटी की बैठक हुई। दरगाह पर परचम कुशाई से लेकर कुल की रस्में अदा की जाएंगी। उर्स-ए-ताजुश्शरिया के लाइव आडियो प्रसारण के लिए दरगाह की ओर से वेबसाइट लिंक इंटरनेट मीडिया पर जारी किया गया है। इसके अलावा उर्स के पोस्टर पर भी लिंक दिया गया है। इसके माध्यम से उर्स के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुना जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।