दिल्ली और जम्मू में बाढ़ के कारण बरेली से गुजरने वाली 14 ट्रेनें प्रभावित
दिल्ली मंडल में जलभराव और जम्मू में बाढ़ के कारण 14 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। मुरादाबाद मंडल की कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और कुछ के मार्ग बदल दिए गए हैं। इनमें जनशताब्दी एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेनें और अवध आसाम एक्सप्रेस शामिल हैं। कुछ ट्रेनों को अंबाला सहारनपुर और मेरठ सिटी होते हुए चलाया जाएगा जबकि कुछ ट्रेनें 22 से 27 सितंबर तक रद्द रहेंगी।

जागरण संवाददाता, बरेली : दिल्ली मंडल के पुरानी दिल्ली यमुना ब्रिज संख्या 249 पर अत्यधिक जल बहाव और जम्मू मंडल में बाढ़ के कारण 14 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।
मुरादाबाद मंडल में संचालित 12037 कोटद्वार-दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस, 54307 मुरादाबाद-दिल्ली पैसेंजर शनिवार को निरस्त की गई है। 54308 दिल्ली-मुरादाबाद पैसेंजर को परिवर्तित मार्ग दिल्ली-नई दिल्ली-गाजियाबाद मार्ग से संचालित किया जाएगा।
19031 साबरमती-योगनगरी एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग- दिल्ली सराय रोहिल्ला-नई दिल्ली-साहिबाबाद मार्ग चलाया जाएगा। 12036 दिल्ली- टनकपुर जनशताब्दी निरस्त रहेगी। 12038 दिल्ली -कोटद्वार सिद्धिवली जनशताब्दी निरस्त रहेगी। 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग -दिल्ली किशनगंज-नई दिल्ली-साहिबाबाद मार्ग से चलाया जाएगा।
14305 दिल्ली -हरिद्वार एक्सप्रेस दिल्ली शाहदरा से हरिद्वार के लिए संचालित किया जाएगा। 12204 अमृतसर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग -अंबाला कैंट -सहारनपुर -मेरठ सिटी -हापुड़ मार्ग द्वारा संचालित किया जाएगा। 14312 भुज -बरेली एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग -दिल्ली सराय रोहिल्ला-नई दिल्ली -साहिबाबाद -मार्ग से चलाया जाएगा।
12587 गोरखपुर -जम्मूतवी एक्सप्रेस 22 सितंबर को को निरस्त रहेगी। 15098 जम्मूतवी - भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस 23 सितंबर को निरस्त की गई है। 15097 भागलपुर -जम्मूतवी एक्सप्रेस 25 सितंबर 12588 जम्मूतवी -गोरखपुर एक्सप्रेस 6 एवं 27 सितंबर को निरस्त रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।