Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Crime News: बरेली में पाकिस्तान का नारा लगाने वाले तीन गिरफ्तार, मानक से ऊंचे ताजिया बनाने पर केस दर्ज

    Updated: Tue, 08 Jul 2025 11:33 AM (IST)

    बरेली के फरीदपुर में मोहर्रम के जुलूस से पहले पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार हुए। आरोपियों ने एक दुकान में तोड़फोड़ भी की थी। वहीं एक ताजिया हाईटेंशन तार से टकराकर जल गया जिसके बाद गलत रिपोर्ट देने वाले दारोगा को निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने ताजियादारों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की है।

    Hero Image
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, बरेली। मोहर्रम के जुलूस से पहले तोड़फोड़ और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने की आरोपित मोबीना समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार शाम पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया। इस मामले में तीन नामजद एवं छह अज्ञात के विरुद्ध पूर्व में ही प्राथमिकी लिखी जा चुकी है। फरीदपुर में प्रतिवर्ष की तरह शनिवार रात ताजिया रखा गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार सुबह वहां से जुलूस निकालते हुए ताजिया ले जाना तय था। इससे पहले तड़के चार बजे अनस, नाजिम, मोबीना समेत कई अन्य लोगों ने हिंदू सर्राफ की दुकान का स्लैब तोड़ दिया। उनके शटर पर लोहे की राड से प्रहार किए। सुबह आठ बजे व्यापारियों ने तोड़फोड़ देखकर प्रदर्शन किया था। उस समय भी मोबीना उनके बीच पहुंचकर आक्रोशित हो गई थी। उसने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

    रविवार को करीब 25 फीट ऊंचे ताजिया में लगी थी आग

    फरीदपुर। रविवार को दफन होने जा रहे ताजिए अचानक से हाई टेंशन लाइन से टकरा गए और उसमें आग लग गई। मानक से अधिक ऊंचा ताजिया बनाने की गलत रिपोर्ट देने के आरोप में एसएसपी अनुराग आर्य ने दारोगा अशोक कुमार को निलंबित कर लिया था। इसी क्रम में सोमवार को थाने के सिपाही विनय कुमार ने थाने में मानक से अधिक ऊंचा ताजिया बनाने का आरोप लगाते हुए ताजियादारों के विरुद्ध शिकायती पत्र दिया है। इस मामले में देर रात आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी लिख ली गई है।

    ताजिए में आग लगने की बाद सिपाही ने दिया शिकायती पत्र

    पुलिस के मुताबिक, फरीदपुर के गौसगंज के ताजिए नहर रोड से होते हुए हाईवे पर गौसगंज पुलिया तक आते हैं। पुलिस ने पिछले दिनों बैठक कर सभी को बताया सभी को बताया था कि ताजिया 12 फीट से अधिक ऊंचे नहीं होने चाहिए। साथ ही सभी से लिखित सहमति पत्र भी लिया गया था। मगर इसके बाद भी ताजियेदारों ने करीब 25 फीट की ताजिया बना लिया।

    रविवार को जब ताजियादार उन्हें दफन करने जा रहे थे। इसी बीच अचानक से ताजिया हाई टेंशन तार से टकरा गया और आग लग गई। कुछ लोगों ने ताजिया पर चढ़कर आग बुझने का प्रयास किया लेकिन आग भड़क चुकी थी। देखते ही देखते पूरे ताजिया ने आग पकड़ ली। और पूरा ताजिया गिर गया।

    बमुश्किल किसी तरह से आग बुझाने के बाद ताजिया को दफन किया गया। इसके बाद इस बात की जांच की गई कि इस ताजिया को अधिक ऊंचेे होने की जानकारी क्यों नहीं हुई। पता चला कि हल्का दारोगा अशोक कुमार ने जो रिपोर्ट दी थी उसमें इस ताजिया की ऊंचाई करी 10 फीट ही लिखी थी। इस लापरवाही पर रविवार रात ही एसएसपी ने दारोगा को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी। वहीं, सोमवार को सिपाही ने थाने में शिकायती पत्र दिया है।