बरेली क्लब के आयोजित फ्लावर शो के फूल लोगों का मोह रहे हैं मन, प्रदर्शनी का निर्णायक मंडल ने किया निरीक्षण
आमजन हों या खास सिविलयन हों या फौजी... बगिया में महकते फूल हर किसी के दिल को सुकून देकर चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं। बरेली क्लब के आयोजित फ्लावर शो में लोगों को तरह तरह किस्म के फूल देखने को मिल रहे हैं।

बरेली, जेेएनएन। आमजन हों या खास, सिविलयन हों या फौजी... बगिया में महकते फूल हर किसी के दिल को सुकून देकर चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं। बरेली क्लब के आयोजित फ्लावर शो में भी तरह तरह के फूलों को देखकर लोग न सिर्फ मुस्करा रहे हैं बल्कि अपनी बगिया में भी इस तरह के फूलों को लगाने की बात कह रहे हैं। जिले के सैन्य व असैन्य क्षेत्र के 17 अलग अलग जगह बागों में खिले फूलों की प्रदर्शनी देखने के लिए निर्णायक मंडल पहुंचा।
यहां-यहां निर्णायक मंडल ने किया निरीक्षण
निर्णायक मंडल ने जिले में 17 जगह फूलों की बगिया का निरीक्षण किया। इनमें ब्रिगेडियर आदर्श के बुटेल, जाट ऑफीसर्स मेस, लेफ्टीनेंट जनरल एसएस महल, गांधी उद्यान, कैंट बोर्ड ऑफिस, सीईओ विवेक सिंह का आवास, मेजर जनरल सीएस देवगन, शालिनी पांडेय, कमांडेंट कर्नल ऋषि, छह माउंटेन डिवीजन, मोनिका बाल किशन हॉस्पिटल, विभा वैद्य, गंगाशील स्कूल, रजत खंडेलवाल, दिपाली सिंघल के बगिया का निर्णायक मंडल ने निरीक्षण किया।
आमजन बरेली क्लब में देख सकते प्रदर्शनी
केवल क्लब के सदस्यों के लिए आयोजित होने वाली पुष्प प्रदर्शनी रविवार को आम लोगों के लिए भी होगी। लोग यहां देश और विदेश के खास फूलों का नजारा देख सकते हैं। बरेली क्लब के फ्रंट लान पर सुबह साढ़े दस बजे प्रदर्शनी लग जाएगी। वहीं, शाम पांच बजे पुरस्कार वितरण होगा। इसमें 14 मार्च को अलग-अलग कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ फुलवारी का चयन होगा।
आज क्लासिक कालेज आफ लॉ में पुष्प प्रदर्शनी
बदायूं रोड पर महेशपुर ठाकुरान स्थित क्लासिक कालेज आफ लॉ में रविवार को पुष्प प्रदर्शनी लगेगी। कॉलेज के सचिव शिरीष मेहरोत्रा ने बताया कि पुष्प प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि आइजी राजेश पांडेय हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि उधमसिंह नगर स्थित गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के होर्टिकल्चर विभाग के प्रमुख डॉ.रंजन श्रीवास्तव होंगे। निर्णायक मंडल में बरेली कॉलेज में बॉटनी विभाग के एचओडी प्रो.आलोक खरे, आइवीआरआइ के वैज्ञानिक रणजीत सिंह व दिवी खन्ना हैं। पुष्प प्रदर्शनी में वरबीना, जिरेनियम, बोगन बेलिया समेत करीब 32 प्रकार के पौधे देखने को मिलेंगे। प्रदर्शनी में हिस्सा लेने के लिए लॉ कालेज में काफी आवेदन आए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।