Move to Jagran APP

Surya Grahan 2022: मंगलवार को चार ग्रहों की युति में पड़ रहा सूर्य ग्रहण, जाने कब खुलेंगे मंदिर के कपाट

Surya Grahan 2022 दीपावली के अगले दिन 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण पड़ेगा। यह सूर्य ग्रहण चार ग्रहों सूर्य चंद्र शुक्र और केतु की युति में पड़ेगा। सूर्य ग्रहण शाम 0429 बजे पर प्रारंभ हो जाएगा और शाम 0626 बजे तक रहेगा।

By Ravi MishraEdited By: Published: Mon, 24 Oct 2022 01:57 PM (IST)Updated: Mon, 24 Oct 2022 01:57 PM (IST)
Surya Grahan 2022: मंगलवार को चार ग्रहों की युति में पड़ रहा सूर्य ग्रहण, जाने कब खुलेंगे मंदिर के कपाट

बरेली, जागरण संवाददाता। Surya Grahan 2022 : दीपावली के अगले दिन 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण पड़ेगा। यह सूर्य ग्रहण चार ग्रहों सूर्य, चंद्र, शुक्र और केतु की युति में पड़ेगा। सूर्य ग्रहण शाम 04:29 बजे पर प्रारंभ हो जाएगा और शाम 06:26 बजे तक रहेगा।

loksabha election banner

पंडित मुकेश मिश्रा के अनुसार भारत के पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा आदि के समीप यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसके अलावा संपूर्ण देश में व विदेश में भी यह दिखाई देगा। इस दिन मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। इस बार एक पखवाड़े में दो ग्रहण पड़ रहे हैं। 25 अक्टूबर और आठ नवंबर को 15 दिन के अंतराल से दो ग्रहण पड़ेंगे।

इन्हें शुभ नहीं माना जा रहा है। द्वापर युग में महाभारत युद्ध से पूर्व कार्तिक मास में इसी तरह दो ग्रहण पड़े थे। गर्भवती स्त्रियों को बहुत ही सावधानी रखनी की जरूरत है। ग्रहण शुरू होने से पहले स्नान आदि कर लेना शुभ है। ग्रहण काल में अपने इष्ट देव या देवी की पूजा अर्चना करना शुभ होता है। ऐसे लोग भगवान का नाम संकीर्तन करते रहें।

सूर्य ग्रहण में दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ग्रहण समाप्त होने के बाद घर की धुलाई और गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए। ग्रहण खत्म होने के बाद एक बार फिर स्नान करना चाहिए। कहते हैं कि इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वहीं, ग्रहण शुरू हाेने से पहले खाने आदि की चीजों में तुलसीदल डाल लें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.