Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीलीभीत में युवती ने जहर खाकर दी जान, बहनोई की प्रताड़ना से परेशान थी युवती, जानें किस बात का बना रहा था दबाव

    By Samanvay PandeyEdited By:
    Updated: Thu, 06 Jan 2022 10:51 AM (IST)

    Pilibhit Suicide Case गजरौला थाना क्षेत्र के गांव में बहनोई की प्रताड़ना से परेशान होकर एक युवती ने जहर खाकर जान दे दी। युवती गुरुवार की सुबह अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी मिली। जिसके बाद परिवार में चीत्कार मच गई। आरोपित बहनोई फरार बताया जा रहा है।

    Hero Image
    पीलीभीत में युवती के खुदकुशी करने के बाद पूछताछ करती पुलिस टीम।

    पीलीभीत, जेएनएन। Pilibhit Suicide Case : गजरौला थाना क्षेत्र के गांव में बहनोई की प्रताड़ना से परेशान होकर एक युवती ने जहर खाकर जान दे दी। युवती गुरुवार की सुबह अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी मिली। जिसके बाद परिवार में चीत्कार मच गई। आरोपित बहनोई फरार बताया जा रहा है। स्वजन ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गजरौला थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली 18 वर्षीय युवती बुधवार की रात खाना खाकर सो गई थी। गुरुवार की सुबह जब युवती बिस्तर से नहीं उठी तो उसके स्वजन ने बिस्तर पर लेटी युवती को कई बार आवाज देकर जगाने का प्रयास किया। लेकिन युवती के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। स्वजन ने बिस्तर के पास जाकर देखा तो युवती मृत अवस्था में पड़ी थी। युवती की मौत से परिवार में चीत्कार मच गई। आसपास के तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतका के स्वजन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।

    स्वजन ने पुलिस को बताया कि बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाला उनका दामाद उनकी बेटी को काफी समय से प्रताड़ित कर रहा था। वह लगातार उससे शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। लेकिन युवती शादी के लिए तैयार नहीं थी। बुधवार की रात भी आरोपित बहनोई पहुंचा था। युवती की मौत की भनक पाते ही आरोपित फरार हो गया। मृतका के स्वजन की ओर से घटना की बाबत पुलिस को तहरीर दे दी गई है। बताया जा रहा है कि मृतका के माता पिता नहीं हैं। वह छह बहनें हैं। गजरौला थाना प्रभारी निरीक्षक तेजपाल सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जिसके आधार पर छानबीन की जा रही है।