विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एसएसपी अनुराग आर्य ने बरेली पुलिस में किया फेरबदल: आशुतोष बने बहेड़ी के CO, शिवम को अतिरिक्त प्रभार 

Published: Sun, 29 Nov 2026 10:35 AM (IST)

बरेली में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चार सीओ के स्थानांतरण के बाद रिक्त पदों पर एसएसपी अनुराग आर्य ने नए अधिकारियों की तैनाती की है। 

बरेली के एसएसपी हैं अनुराग आर्य। जागरण

बरेली के एसएसपी हैं अनुराग आर्य। जागरण

HighLights

  1. आगामी विधानसभा चुनाव के कारण सीओ के स्थानांतरण हुए

  2. एसएसपी अनुराग आर्य ने रिक्त सर्किल में सीओ तैनात किए

  3. आशुतोष शिवम बने सीओ बहेड़ी, शिवम को अतिरिक्त प्रभार

जागरण संवाददाता, बरेली। आगामी विधानसभा चुनाव की वजह से जिले के चार सीओ के स्थानांतरण के बाद सर्किल रिक्त चल रही थीं। तीन सीओ के स्थानांतरित होकर बरेली आने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने शनिवार को रिक्त सर्किल में सीओ की तैनाती के साथ कई के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया।

तीन सीओ के स्थानांतरित होकर आने के बाद एसएसपी ने कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

एसएसपी ने सीओ प्रथम आशुतोष शिवम को सीओ बहेड़ी और सीओ तृतीय एएसपी शिवम आशुतोष को नए सीओ के आने तक प्रथम की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा सीओ मीरगंज अजय कुमार को सीओ द्वितीय, सुनीता दहिया को सीओ मीरगंज, यादवेंद्र यादव को सीओ हाइवे, सीओ हाइवे व अपराध देवेश सिंह को सीओ फरीदपुर, मधुप कुमार सिंह को सीओ निर्वाचन व आंकिक की जिम्मेदारी सौंपी है।

वहीं सीओ यातायात, यूपी 112 व वीआईपी अंजनी कुमार तिवारी को सीओ कार्यालय के अवकाश से वापस लौटने तक उनके कार्यभार भी देखने की जिम्मेदारी है।

संतोष नए संयुक्त नगर आयुक्त, पूजा काे लखनऊ की कमान

 शासन ने शनिवार को नगर निकायों में प्रशासनिक फेरबदल के तहत दो अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है, जबकि एक नए संयुक्त नगर आयुक्त की तैनाती की गई है। जारी आदेश के अनुसार, कानपुर के संयुक्त नगर आयुक्त संतोष कुमार यादव को बरेली भेजा है। वहीं, संयुक्त नगर आयुक्त मयंक यादव को बरेली से मुरादाबाद और उप नगर आयुक्त पूजा त्रिपाठी को लखनऊ नगर निगम में तैनाती दी गई है।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर एसपी सौरभ दीक्षित ने किया बड़ा फेरबदल: सीओ सिटी बदले, जलालाबाद को नया CO मिला

यह भी पढ़ें- UP IPS Transfer: आगरा में आईपीएस अधिकारियों का तबादला, प्रशांत कुमार एडीजी और अभिषेक सिंह बने डीआईजी

पूजा त्रिपाठी ने बरेली नगर निगम में कई प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी संभाली

पूजा त्रिपाठी ने बरेली नगर निगम में कई प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान कई प्रमुख जांच में भी अहम भूमिका निभाया। उनकी सख्त कार्यशैली ने उन्हें अलग पहचान दी। इसी तरह, संयुक्त नगर आयुक्त मयंक यादव ने अतिक्रमण हटवाने में भी अहम भूमिका निभाई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।