Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सपा जिलाध्यक्ष का अश्लील वीडियो वायरल, बोले- मुझसे 50000 रुपये मांगे थे, खुद उतारे कपड़े...

    Updated: Sun, 29 Dec 2024 09:33 PM (IST)

    सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप का अश्लील वीडियो चैट इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने से सियासी हलचल बढ़ गई। इस पर कश्यप ने खुद को हनी ट्रैप में फंसाने का आरो ...और पढ़ें

    Hero Image
    सपा जिलाध्यक्ष का अश्लील वीडियो प्रसारित - प्रतीकात्मक तस्वीर।

    जागरण संवाददाता, बरेली। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप का एक महिला के साथ अश्लील वीडियो चैट प्रसारित हो गया। इसकी सपा से लेकर अन्य दलों में खासी चर्चा रही। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो और इससे संबंधित सूचनाएं प्रसारित होने पर सपा जिलाध्यक्ष ने प्रेसवार्ता करके अपना पक्ष रखा। सपा जिलाध्यक्ष ने खुद को हनी ट्रैप में फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने के लिए कैंट थाना में शिकायती पत्र दिया, जिसके आधार पर प्राथमिकी लिखी गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंटरनेट मीडिया पर 49 सेकंड का एक वीडियो प्रसारित हो रहा है, जिसको महिला की ओर से रिकार्ड किया गया है। प्रसारित वीडियो में सपा जिलाध्यक्ष एक महिला से वीडियो काल कर रहे हैं, जिसमें महिला अपने कपड़े उतारने लगती है। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने लगा तो चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

    इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कैंट थाना में शिकायती पत्र दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि प्रसारित वीडियो दो वर्ष पूर्व का है। उस समय अज्ञात मोबाइल नंबर से वीडियो काल आई थी, जिसमें युवती बात कर रही थी। उससे काल करने के बारे में पूछा तो वह कपड़े उतारने लगी।

    इसके कुछ दिनों के बाद उनके पास एक काल आई, जिसमें 50,000 रुपये मांगे, अन्यथा की स्थिति में वीडियो प्रसारित कर बदनाम करने की धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस से मौखिक तौर पर शिकायत की थी। इसके बाद मामला शांत हो गया। रविवार को वीडियो फिर से प्रसारित होने लगा तो सपा जिलाध्यक्ष के शिकायती पत्र पर पुलिस ने प्राथमिकी लिख ली है।

    क्या बोले सपा जिलाध्यक्ष? 

    सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने प्रेसवार्ता में बताया कि उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि धूमिल करने के लिए इस तरह के वीडियो आडियो प्रसारित किए जा रहे हैं।  इससे पहले शराब ठेके की दुकान का वीडियो प्रसारित करके बदनाम करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मेरे विरुद्ध षड्यंत्र रचकर इस तरह की अफवाहें फैला रहे हैं।

    जिलाध्यक्ष पद को लेकर मचती रही रार समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पद को लेकर पार्टी में काफी खींचतान होती रही है। शिवचरन कश्यप के जिलाध्यक्ष पद पर रहते विवादों में घिरे तो जिलाध्यक्ष बनने की चाह रखने वालों ने उन विवादों को तूल दिया। बताते हैं कि सपा के दो बड़े पदाधिकारी रविवार को लखनऊ में डटे रहे। हालांकि, इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं हो सकी।