Shahjahanpur Weather News : शाहजहांपुर में झमाझम बारिश से खुशगवार हुआ मौसम, फसलों को मिली संजीवनी
Shahjahanpur Weather News शाहजहांपुर में झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार हाे गया। फसलों को जहां संजीवनी मिली। शहर से गांव तक हुई बारिश से धान व गन्ना की फसलों को विशेष फायदा होगा। सिंचाई के लिए परेशान किसानों के चेहरे खिल उठे।

शाहजहांपुर, जागरण संवाददाता। Shahjahanpur Weather News : रविवार सुबह शहर से गांव तक हुई झमाझम वर्षा (Heavy Rain) से मौसम खुशगवार हो गया। मुरझा रही खरीफ फसलों को संजीवनी मिल गई। सिंचाई के लिए परेशान किसानों के चेहरे खिल उठे। मौसम विज्ञानियों (Weather Expert) ने सुबह आठ बजे से दस बजे तक 16 मिलीमीटर वर्षा का आंकड़ा दर्ज किया है।
रविवार को घाघ की कहावत 'शुक्रवार की बादरी रही सनीचर छाए, कह दीजो इतवार से बिन बरसे से नहीं जाए...।' सही साबित हुई। सुबह आठ बजे के करीब झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे नाले नालियां उफना पड़े। सड़कों की गंदगी पल भर में ही दूर हो गई। 10 बजे बाद मौसम साफ हो गया। मौसम विज्ञानियों ने 16 मिलीमीटर वर्षा का आंकड़ा दर्ज किया है।
फसलों के लिए बरसा अमृत
सप्ताह भर से बरसात न होने से धान समेत खरीफ की फसलें मुरझा रही थी। रविवार सुबह पल भर की बरसात से फसलों को संजीवनी मिल गई है। किसानों को भी हजारों का सिंचाई खर्च बच गया है।
उमसयुक्त गर्मी से मिली निजात
बरसात न होने से शनिवार को तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वातावरण की नमी भी 60 प्रतिशत से नीचे आ गई। इससे उमसयुक्त गर्मी बढ़ गई थी। रविवार की बरसात से मौसम खुशगवार हो गया। गर्मी से भी निजात मिल गई।
इंसुलेटर फुके बिजली संकट गहराया
झमाझम वर्षा की वजह से पूरे शहर में बिजली संकट (Electricity Crisis) छा गया। रविवार सुबह सात बजे हथोड़ा बिजली घर की आपूर्ति ठप हो । इसी तरह बरेली मोड़ आवास विकास बिजलीघर (Awas Vikas Power House) का इंसुलेटर फुंक गया।
नतीजतन क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही। बहादुरगंज, गोविंद गंज, अब्दुल्लागंज तथा ककरा स्थित 33 केवी बिजलीघर पर भी बरसात के दौरान संकट बना रहा। अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया वर्षा की वजह से लाइन फाल्ट आ जाने से बिजली आपूर्ति (Power Supply) ठप हुई है। मरम्मत करा कर जल्द ही सुचारू करा दिया जाएग।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।