Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाहजहांपुर: नए डीएम उमेश प्रताप सिंह ने संभाला चार्ज, निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य संरक्षा आयुक्त

    By Ravi MishraEdited By:
    Updated: Fri, 07 Jan 2022 11:50 AM (IST)

    नवागत डीएम उमेश प्रताप सिंह ने चार्ज संभाल लिया है। उन्होंने कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ बैठक कर अपनी प्राथमिकताएं बताई। राज्य एवं श ...और पढ़ें

    Hero Image
    शाहजहांपुर: नए डीएम उमेश प्रताप सिंह ने संभाला चार्ज, निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य संरक्षा आयुक्त

    बरेली, जेएनएन। शाहजहांपुर जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह का बलिया तबादला होने के बाद शुक्रवार सुबह नवागत डीएम उमेश प्रताप सिंह ने चार्ज संभाल लिया है। उन्होंने कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ बैठक कर अपनी प्राथमिकताएं बताई। राज्य एवं शहरी विकास प्राधिकरण के निदेशक रहे है। वर्तमान में भूमि अध्यात्मि राजस्व परिषद का दायितव निभा रहे प्रोन्नत आइएएस उमेश प्रताप सिंह को शाहजहांपुर का डीएम बनाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह करीब दस बजे वह कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां सलामी लेने के बाद सीधे कोषागार पहुंचे जहां विधिवत चार्ज लिया। उन्होंने अधिकारियों को शासन की मंशानुसार कार्य करने पर जोर दिया। इसके अलावा विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली। 

    ब्रांच लाइन का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य संरक्षा आयुक्त

    सीतापुर ब्रांच लाइन पर दोहरीकरण का काम शुक्रवार को पूरा हो गया। जिसका मुख्य संरक्षा आयुक्त निरीक्षण करने के लिए रोजा जंक्शन पर पहुंच गए। यहां से मोटर ट्राली से बरतारा तक निरीक्षण करेंगे। दोपहर बाद ट्रेन से हाई स्पीड ट्रायल होगा।

    रोजा से बरतारा तक रेलवे प्रशासन ने तीन जनवरी से दोहरीकरण का काम शुरू कराया है। जिस वजह से कई ट्रेनों का निरस्त भी किया गया था। दोहरीकरण का काम शुक्रवार सुबह पूरा हो गया। ऐसे में मुख्य संरक्षा आयुक्त के पाठक मुरादाबाद मंडल की टीम के साथ शुक्रवार सुबह करीब सात बजे रोजा जंक्शन पहुंच गए। यहां करीब दो घंटे आराम करने के बाद अधिकारियों से दोहरीकरण को लेकर कराए गए कार्यों के बारे में जानकारी ली।

    मुख्य संरक्षा आयुक्त अब रोजा से बरतारा तक पहले मोटर ट्राली से निरीक्षण कर कार्यों को देखेंगे। कार्य संतोषजनक मिलने पर अपराहन तीन बजे से ट्रेन से हाई स्पीड ट्रायल लेने के लिए निकलेंगे। इसके अलावा आज इंजीनियरिंग विभाग ने शाहजहांपुर से बंथरा स्टेशन तक भी मेंटीनेंस के कार्यों को पूरा कराने के लिए ब्लाक मांगा है। ब्लाक मिलने के बाद ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो सकता है।