Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shahjahanpur Election Result 2022 LIVE: दांव पर सुरेश खन्ना, जितिन प्रसाद की साख, जयेश के कद पर सबकी नजर, आज होगा फैसला

    By Ravi MishraEdited By:
    Updated: Thu, 10 Mar 2022 07:19 AM (IST)

    Shahjahanpur Election Result 2022 LIVE वित्तमंत्री सुरेश खन्ना नौंवी बार विधानसभा पहुंचने के लिए चुनाव मैदान है। वहीं उनके साथ भाजपा ने जितिन प्रसाद को ब्राह्मण चेहरे के रूप में मंत्री बनाया है। जिसके बाद इनकी साख दांव पर है। वहीं जयेश के कद पर भी सबकी निगाह है।

    Hero Image
    Shahjahanpur Election Result 2022 LIVE: दांव पर सुरेश खन्ना, जितिन प्रसाद की साख, जयेश के कद पर सबकी नजर

    बरेली, जेएनएन। Shahjahanpur Election Result 2022 LIVE : शाहजहांपुर में पहली बार सपा और भाजपा की आमने सामने की लड़ाई में प्रदेश के दो कद्दावर नेताओं समेत कई सियासी दिग्गजों की साख दांव पर है। प्रदेश सरकार में चिकित्सा शिक्षा, संसदीय कार्य व वित्तमंत्री का दायित्व निभा रहे सुरेश खन्ना लगातार नौंवी बार विधानसभा पहुंचने के लिए चुनाव मैदान में उतरे है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव में पार्टी के लाभ के लिए ब्राह्मण चेहरा के रूप में जितिन प्रसाद को एमएलसी के साथ मंत्री बनाकर चुनाव प्रचार के लिए उतारा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीन दशक पर प्रतिद्वंद्वी नेताओं के रूप में काम करने वाले दोनों कद्दावर नेताओ के एक मंच पर आने से गत वर्ष के सापेक्ष इस बार भाजपा के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। लेकिन अब मतगणना परिणाम के आधार के बाद दोनों दिग्गज नेताओ की साख का निर्धारण होगा। चुनाव में सपा का दामन साथ अप्रत्याशित परिणाम की घोषणा करने वाले पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद के सियासी कद का भी आंकलन होगा।

    वर्ष 1989 में शहर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा पहुंचकर जनपद में भाजपा का खाता खोलने वाले वित्तमंत्री सुरेश खन्ना गत चुनाव में मुख्यमंत्री पद के भी दावेदार थे। आदित्यनाथ योगी के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें अहम विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई। वर्तमान में सुरेश खन्ना की गिनती प्रदेश भाजपा के टाप फाइव नेताओं में हो रही है। नौंवी बार चुनाव मैदान में उतरे खन्ना के लिए यह चुनाव जीतना उनकी साख की दृष्टि से बेहद जरूरी है। कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे जितिन प्रसाद के लिए चुनाव में खुद की उपयोगिता सिद्ध करने चुनौती है। भाजपा ने ब्राह्मण समाज को जोड़ने के लिए उन्हें एमएलसी के साथ मंत्री पद का तोहफा दिया। इसलिए भाजपा का शीर्ष नेतृत्व दोनों वरिष्ठ नेताअों को एक मंच पर आ जाने की वजह से सभी सीटों पर जीत का दावा की उम्मीद कर रहा है।

    पुवायां में जितिन, जयेश तथा मिथिलेश की साख दांव

    प्रसाद परिवार का ब्राह्मण बाहुल्य सुरक्षित सीट पुवायां क्षेत्र में विशेष प्रभाव रहा है। भाजपा ने गत चुनाव में इस सीट से जितिन प्रसाद के करीबी व कांग्रेस से चार बार विधायक रहे चेतराम को चुनाव मैदान में उतारा था। चेतराम भाजपा से पांचवी बार विधायक बने। इस बार वह छठी बार विधान सभा पहुंचने के लिए चुनाव मैदान में है। जितिन प्रसाद और पूर्व सांसद मिथलेश कुमार उनकी मदद में है। लेकिन जितिन प्रसाद के चचेरे भाई पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद ने सपा प्रत्याशी उपेंद्र पाल सिंह को विधानसभा पहुंचाने के लिए साख का सवाल बना लिया। जयेश प्रसाद की मदद से क्षेत्र का ब्राह्मण दो गुटों में बंट गया। नतीजतन क्षेत्र में सपा व भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला रहा। पुवायां सीट के परिणाम व जीत के अंतर, तीनों दिग्गजों की साख का निर्धारण भी करेगा।