विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कक्षा 8 तक के स्कूल बंद: बरेली में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा के कारण अवकाश

Published: Tue, 03 Nov 2026 09:17 AM (IST)

यह निर्णय यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिया गया है, जिसमें 25-50 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है।

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

HighLights

  1. बरेली में कक्षा आठ तक के स्कूल बंद

  2. भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा के कारण अवकाश

  3. यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्णय

जागरण संवाददाता, बरेली। भाजपा की ओर से मंगलवार को प्रस्तावित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा के मद्देनजर नगर क्षेत्र के कक्षा आठ तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता ने आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार पदयात्रा में 25 हजार से 50 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में यातायात व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

कक्षा आठ तक के स्कूल बंद

नगर क्षेत्र के परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई और आइसीएसई बोर्ड के नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यालय मंगलवार को बंद हैं। आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से अलग से अवकाश घोषित नहीं किया गया है।

कुछ विद्यालयों ने आधे दिन की छुट्टी घोषित की

इसके बावजूद आठवीं तक अवकाश के आदेश को देखते हुए कई निजी विद्यालयों ने अपने स्तर से स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। वहीं कुछ विद्यालयों ने आधे दिन की छुट्टी घोषित की है। कई अभिभावकों और विद्यार्थियों में स्कूल खुलने को लेकर असमंजस की स्थिति की बनी रही।

यह भी पढ़ें- चांदी के दाम घटे: धनतेरस पर छाई रौनक, चांदी के सिक्के और गणेश-माता लक्ष्मी की मूर्तियों की पीलीभीत में बिक्री तेज

यह भी पढ़ें- दिवाली के लिए सड़कों पर उतरेगा यूपी रोडवेज बसों का बेड़ा, दिल्ली सहित प्रमुख शहरों के लिए बढ़ेंगे गाड़ियों के फेरे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।