Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली में सपा ने उठाया बड़ा कदम, शहजिल इस्लाम के गढ़ में पूर्व विधायक सुल्तान बेग को सौंपी जिम्मेदारी

    By Ravi MishraEdited By:
    Updated: Sun, 14 Aug 2022 06:57 AM (IST)

    Bareilly Samajwadi Party News लगातार पार्टी से किनारा करने वाले भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम को लेकर सपा ने बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने उनके गढ़ में सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी पूर्व विधायक सुल्तान बेग को सौंपी हैं।

    Hero Image
    बरेली में सपा ने उठाया बड़ा कदम, शहजिल इस्लाम के गढ़ में पूर्व विधायक सुल्तान बेग को सौंपी जिम्मेदारी

    बरेली, जागरण संवाददाता। Bareilly Samajwadi Party News : बरेली में सदस्यता अभियान के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने बड़े नेताओं व विधायकों को जिम्मेदारियां दी। बहेड़ी से विधायक अताउर रहमान को श्रावस्ती व पूर्व राज्यसभा सांसद वीरपाल सिंह को पीलीभीत का प्रभारी बनाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भोजीपुरा से विधायक शहजिल इस्लाम (SP MLA Shahjil Islam) को कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई। पार्टी ने इससे आगे बढ़कर एक  कदम और उठाया है। शहजिल के गढ़ में पूर्व विधायक सुल्तान बेग काे उतार दिया। साफ है कि मुख्यमंत्री के विरुद्ध विवादित बयान के बाद शहजिल पार्टी से किनारा कर रहे थे। अब पार्टी खुद धीरे-धीरे उन्हें दूर कर रही है।

    मीरगंज के पूर्व विधायक सुल्तान बेग (Former MLA Sultan Baig) को भोजीपुरा का यूं ही प्रभारी नहीं बनाया गया। दरअसल, भोजीपुरा मुस्लिम बाहुल्य आबादी वाली विधानसभा है। मुस्लिमों में सुल्तान बेग की अच्छी पकड़ मानी जाती है। ऐसे में उन्हें दी गई जिम्मेदारी से साफ है कि पार्टी नई लाइन खींच रही है। मुख्यमंत्री के विरुद्ध विवादित बयान के बाद शहजिल घिरे तब आरोप लगा कि पार्टी उनके बचाव में आगे नहीं आई।

    इसी के बाद लगातार उनके नाम पार्टी विरोधी गतिविधियों में आया। एमएलसी चुनाव से लेकर राष्ट्रपति चुनाव तक में वह क्रास वोटिंग में घिरे। शीर्ष नेतृत्व तक भी पार्टी के जिम्मेदारों ने संदेश पहुंचाया। ऐसे में अब शहजिल के गढ़ में सुल्तान बेग को जिम्मेदारी मिलने से तय है कि पार्टी खुद उन्हें अब मुख्य भूमिका से दूर कर रही है।

    शनिवार को पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में सुल्तान बेग ने भाषण के दौरान खुद भोजीपुरा की जिम्मेदारी मिलने की बात कही। ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को जोड़ने पर बल दिया।पार्टी कार्यालय में सदस्यता अभियान के प्रभारी पूर्व मंत्री विधायक महबूब अली व नगर निगम चुनाव प्रभारी विधायक बृजेश यादव बैठक कर रहे थे।

    दोनों ने अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए जिम्मेदारी तय की। इस दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, संजीव यादव, पूर्व प्रमुख आदेश यादव उर्फ गुड्डू, ज़फ़र बेग, सभासद शमीम अहमद समेत तमाम सपाई मौजूद रहे।