Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भगवान शिव को समर्पित रुद्रावनम पार्क चार महीने में होगा तैयार, महाशिवरात्रि पर होगा लोकार्पण

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 02:54 PM (IST)

    बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ग्रेटर बरेली योजना में रुद्रावनम पार्क को महाशिवरात्रि से पहले पूरा करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। उपाध्यक्ष मनिकंडन ए. ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और समय सीमा पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। पार्क में सरोवर मूर्ति स्थल बनेंगे। रामायण वाटिका में श्रीराम की प्रतिमा दीपावली तक स्थापित होगी जिसके उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ सकते हैं।

    Hero Image
    चार माह में तैयार होगा रुद्रावनम पार्क। जागरण फोटो

    जागरण संवाददाता, बरेली। रामगंगा नगर आवासीय योजना में भगवान राम के वनवास काल की स्मृतियों को संजोने के बाद अब बीडीए ने पूरा फोकस ग्रेटर बरेली आवासीय योजना में भगवान शिव को समर्पित रुद्रावनम पार्क पर कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि पार्क को महाशिवरात्रि से पहले विकसित कर आमजन के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार को बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए. ने सचिव वंदिता श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता एपीएन सिंह समेत अन्य अधिकारियों और अभियंताओं संग परियोजना का निरीक्षण किया।

    कार्यदायी संस्था के अभियंताओं को चार माह के अंदर सभी कार्यों को पूरा करने को लेकर बनाए गए कार्ययोजना पर मंथन किया। कहा कि पार्क के साथ नाथ म्यूजियम का भी निर्माण किया जाए।

    उन्होंने पार्क में ही विकसित होने वाले सरोवर, मूर्ति स्थल और अन्य निर्माण कार्यों को देखा। इससे पहले उपाध्यक्ष ने रामायण वाटिका में स्थापित की जा रही प्रभु श्रीराम की प्रतिमा की प्रगति को जाना।

    वहीं, मूर्तिकार रामसुतार की टीम के विशेषज्ञों ने दीपपर्व के पहले श्रीराम जी की प्रतिमा स्थापित करने का दावा किया है। बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए. ने बताया कि रामायण वाटिका में श्रीराम जी की प्रतिमा का दीपावली में लोकार्पण किया जाएगा।

    इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए वाटिका में अन्य सुंदरीकरण के कार्यों को भी तेजी से पूरा कराया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- जितिया पर्व पर 200 रुपये किलो बिक रही सतपुतिया, नोनी साग का दाम सुनकर दंग रह गए लोग