आरएसएस ने बदली प्रांत व्यवस्था: उत्तर प्रदेश में अब होंगे 10 संभाग, संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर नई व्यवस्था लागू
आरएसएस ने अपनी शताब्दी वर्ष पर उत्तर प्रदेश में पुरानी प्रांत रचना को बदलकर 10 संभागों में पुनर्गठित किया है। ...और पढ़ें

HighLights
आरएसएस ने शताब्दी वर्ष पर प्रांत रचना में बड़ा बदलाव किया।
उत्तर प्रदेश में अब छह प्रांतों की जगह 10 संभाग होंगे।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में पांच नए संभाग बनाए गए।
जागरण संवाददाता, बरेली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सौ वर्ष पूरे होने के बाद संघ ने अपनी प्रांत संरचना में बदलाव किया है। संघ के कार्यों को विस्तार देने के लिए अब प्रांत की जगह अब संभाग रचना पर काम किया जाएगा। रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की बैठक में अधिकारियों ने नई व्यवस्था को लागू कर दिया, अब प्रदेश में 10 संभाग होंगे।
पीलीभीत रोड के पास स्थित जयनारायण सरस्वती इंटर कालेज में रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की बैठक हुई। कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के समक्ष संभाग व्यवस्था को लागू करने का निर्णय लिया गया।
अब तक संघ का कार्य प्रांत रचना के रूप में किया जाता रहा है, लेकिन अब संभाग के रूप में कार्य किया जाएगा। संघ की अब तक की रचना के मुताबिक उत्तर प्रदेश में छह प्रांत काम करते थे। इनमें मेरठ, ब्रज, अवध, काशी, कानपुर, गोरक्ष प्रांत शामिल थे।
संघ के कार्यों को विस्तार, प्रदेश में अब 10 संभाग
संघ ने कार्यों को विस्तार देते हुए प्रदेश में अब 10 संभाग बनाए हैं। पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में मेरठ, उत्तराखंड और ब्रज तीन प्रांत थे, इनके स्थान पर अब पांच संभाग होंगे। इसमें एक ब्रज संभाग होगा, जिसमें आगरा और अलीगढ़ कमिश्नरी आएगी। दूसरा बरेली संभाग होगा, जिसमें बरेली और मुरादाबाद मंडल शामिल होगा।
तीसरा मेरठ संभाग में मेरठ और सहारनपुर कमिश्नरी आएंगी। वहीं, उत्तराखंड प्रांत में दो संभाग बनाए गए हैं, पहला कुमायूं और दूसरा गढ़वाल। इस तरह पश्चिमी उप्र क्षेत्र में अब पांच संभाग कार्य करेंगे। इसके अलावा प्रदेश में लखनऊ, कानपुर, झांसी, प्रयागराज, अयोध्या, काशी और गोरखपुर संभाग कार्य करेंगे।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र का चुनावी वर्ष होने के चलते बैठक में संभाग व्यवस्था बनाने के साथ ही संभाग संघ चालक और संभाग कार्यवाह का भी चुनाव कर दिया गया। बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के आठ सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।