बरेली क्लब में रोटरी मेला का रंगारंग आगाज

जागरण संवाददाता, बरेली: रोटरी क्लब साउथ की ओर से शुक्रवार देर शाम बरेली क्लब के मैदान पर 29वें रोटरी विराट दशहरा मेला का रंगारंग आगाज हो गया। मेले में बच्चों और महिलाओं की कई प्रतियोगिताएं हुई। बाद में इंडियन आइडियल फेम सिंगर ने अपनी आवाज का जलवा बिखेरा। दिल्ली के डांस ग्रुप ने भी वाहवाही लूटी।
कार्यक्रम का उद्घाटन लघु उद्योग राज्यमंत्री भगवत सरन गंगवार ने की। क्लब के चार्टर अध्यक्ष महापौर डा. आइएस तोमर, अध्यक्ष दिनेश प्रधान, संजीव अग्रवाल, नीरज अग्रवाल ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। फिर मेला प्रांगण में स्थापित दुर्गा माता के मंदिर में पूजा अर्चना की गई। इस दौरान बच्चों की दो वर्गो में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। पांच साल तक के वर्ग में पंडित बनी संस्कृति सक्सेना प्रथम, कृष्ण बने कार्तिक भाटिया सेकेंड और राधा बनी असीम गुप्ता थर्ड रहे। पांच से 12 वर्ष आयु वर्ग में विवेकानंद बनी सृष्टि जौहरी प्रथम, जोधाबाई बनी परी सक्सेना और गब्बर सिंह बने शिवांश अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहे। इसके बाद टैलेंट ऑफ बरेली और रिश्ते सास-बहू की भी प्रतियोगिता हुई। इसके बाद इंडियन आइडियल फेम तूलिका गांगुली ने अपनी आवाज से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। दिल्ली के जस्टिन डांस ग्रुप ने जमकर जलवा बिखेरा। कार्यक्रम को दिल्ली की एंकर संगीता कपूर ने बखूबी पेश किया। कल्चरल प्रोग्राम का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने किया। आतिशबाज पुत्तन की आतिशबाजी ने आसमान रंगीन कर दिया। मेले की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है। रावण, मेघनाथ, कुंभकरण के पुतले लोगों का आकर्षण का केंद्र रहे। लोगों ने विभिन्न स्टालों से जमकर खरीदारी भी की। मेला बीस अक्टूबर तक चलेगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।