Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Robbery in Badaun : बदायूं में हथियार बंद बदमाशों ने तीन मेंथा किसानों के घर डाली डकैती, महिलाओं को बंधक बनाकर की लूटपाट

    By Ravi MishraEdited By:
    Updated: Thu, 01 Jul 2021 03:46 PM (IST)

    Robbery in Badaun बदायूं में हथियार बंद बदमाशों ने बुधवार की देर रात एक साथ तीन मेंथा किसानों के घरों को अपना निशाना बनाया। घर में घुसे बदमाशों ने महिलाओं को बंधक बनाकर लूटपाट की और फरार हो गए।

    Hero Image
    Robbery in Badaun : बदायूं में हथियार बंद बदमाशों ने तीन मेंथा किसानों के घर डाली डकैती

    बरेली, जेएनएन। Robbery in Badaun : बदायूं में हथियार बंद बदमाशों ने बुधवार देर रात एक साथ तीन मेंथा किसानों के घरों को अपना निशाना बनाया। घर में घुसे बदमाशों ने महिलाओं को बंधक बनाकर लूटपाट की और फरार हो गए। महिलाओं के शोर मचाने पर जागे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थलों का निरीक्षण कर मामले में अपनी तहकीकात शुरु कर दी है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव भजपुरा में रहने वाले तीन किसान बेचे सिंह, खरक सिंह और तेजी लाला बुधवार की रात मेंथा फैक्ट्री मेंथा का तेल निकलवाने गए थे।तीनों घरों में महिलाएं अकेले थी। रात्रि करीब दो बजे बदमाशों ने तीनों घरों को एक साथ निशाना बनाया। हथियार बंद बदमाश दीवार फांद कर घरों के अंदर दाखिल हुए।जिसके बाद उन्होंने तमंचे की दम पर महिला को बंधक बना लिया।

    पीड़िताओं के अनुसार बदमाशों ने उनसे घर की अलमारियों की चाभी ले ली। इसके बाद बदमाश घर में रखी नकदी सहित सोने चांदी के जेवरात लेकर उन्हे मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बदमाशों के भागने के बाद घर की महिलाओं ने शोर मचाया।जिस पर ग्रामीण जाग गए। शोर मचने पर ग्रामीण मेंथा किसानों के घर पहुंचे। जहां महिलाओं ने उन्हें घर में हुई लूटपाट की घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने मामले की सूचना तत्काल यूपी 112 को दी।

    घरों में डकैती होने की जानकारी मिलते ही मौके पुलिस थाना प्रभारी संजीव कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।इसके साथ ही पीड़ितों से घटना के बारे में जानकारी ली।जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है।

    पांच बदमाश घर में हुए थे दाखिल

    पीडित महिला के अनुसार वारदात के दौरान घर में पांच बदमाश ही दिखाई दिए। जो हाथ में तमंचे लिए हुए थे।घटना के बाद से जहां महिलाएं दहशत में है वहीं ग्रामीणों को भी अब अपनी सुरक्षा का भय सता रहा है।