विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली की महिला को पार्टी पदाधिकारी बनाकर फंसाया, पहले दफ्ततर फिर लखनऊ के होटल में दुष्कर्म

Published: Sun, 29 Nov 2026 10:20 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 29 Nov 2026 10:26 AM (GMT+05:30)

बरेली में एक महिला को पार्टी पदाधिकारी बनाने का झांसा देकर दो आरोपितों ने दुष्कर्म किया। उन्होंने वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और पांच लाख रुपये भी वसूले, जिसके बाद दोनों गिरफ्तार कर लिए गए।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. महिला को पार्टी पद का लालच देकर फंसाया गया

  2. बरेली और लखनऊ में दुष्कर्म कर वीडियो बनाया

  3. ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये की वसूली की गई

जागरण संवाददाता, बरेली। एक महिला को पार्टी पदाधिकारी बनाने के बहाने दो आरोपितों ने चंगुल में फंसा लिया। उससे बरेली में पार्टी कार्यालय व लखनऊ के होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, पांच लाख रुपये भी वसूल लिए। शनिवार को महिला की शिकायत पर इज्जतनगर थाने में रक्षपाल सागर व जितेंद्र गंगवार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। शाम को दोनों आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए।

बरेली के दो आरोपितों ने पार्टी कार्यालय, फिर लखनऊ में की हैवानियत

महिला ने पुलिस को बताया कि रिठौरा निवासी रक्षपाल सागर खुद को बहुजन सम्यक पार्टी (मिशन) का अध्यक्ष बताता है। क्षेत्रीय होने के कारण उससे परिचय हो गया था। उसने पार्टी का जिला पदाधिकारी बनाने का झांसा देकर कई बार मिलने बुलाया, फिर जिला टीम में पद दे दिया। मार्च 2025 में तुलाशेरपुर स्थित कार्यालय में उसने पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ देकर बेसुध कर दुष्कर्म किया। इसकी वीडियो भी बना ली थी।

वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग

16 अक्टूबर 2025 को उसने वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर लखनऊ बुलाया। वहां होटल में रक्षपाल, फिर रिठौरा निवासी जितेंद्र गंगवार ने दुष्कर्म किया। बदनामी व वीडियो प्रसारित होने के डर से शिकायत नहीं कर सकी। इससे आरोपितों का दुस्साहस बढ़ता गया। उन दोनों ने कई बार तुलाशेरपुर स्थित कार्यालय में हैवानित की। विरोध पर पिटाई करते थे। 10 अक्टूबर 2026 को भी कार्यालय आने का दबाव बनाया।

यह भी पढ़ें- अचानक बारादारी थाने पहुंचे DIG मुनिराज, जीडी रजिस्टर चेक करते ही पकड़ा इंस्पेक्टर का 'खेल'

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर एसपी सौरभ दीक्षित ने किया बड़ा फेरबदल: सीओ सिटी बदले, जलालाबाद को नया CO मिला

पांच लाख रुपये रंगदारी भी वसूली

विरोध करने पर धमकाया कि रुपये देने होंगे, नहीं तो वीडियो प्रसारित कर दिया जाएगा। गहने बेचकर दोनों को पांच लाख रुपये दिए। इसके बाद भी आरोपित वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर दबाव बना रहे। एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया कि दोनों आरोपितों को प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।