Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PM Modi Cabinet Expansion : सपा के गढ़ में भगवा लहराने वाले राज्यसभा सदस्य बीएल वर्मा पहुंचे दिल्ली

    By Ravi MishraEdited By:
    Updated: Wed, 07 Jul 2021 05:11 PM (IST)

    PM Modi Cabinet Expansion यूपी में सपा के गढ़ बदायूं में भगवा लहराने में अहम योगदान देने वाले राज्यसभा सदस्य बीएल वर्मा को दिल्ली बुला लिया गया है। मोदी सरकार के मंत्रालय के विस्तार से पहले इन्हें दिल्ली बुलाए जाने से इनके मंत्री बनने का कयास लगाया जा रहा है

    Hero Image
    सपा के गढ़ में भगवा लहराने वाले राज्यसभा सदस्य बीएल वर्मा पहुंचे दिल्ली

    बरेली,जेएनएन। PM Modi Cabinet Expansion : यूपी में सपा के गढ़ बदायूं में भगवा लहराने में अहम योगदान देने वाले राज्यसभा सदस्य बीएल वर्मा को दिल्ली बुला लिया गया है। मोदी सरकार के मंत्रालय के विस्तार से पहले इन्हें दिल्ली बुलाए जाने से इनके मंत्री बनने का कयास लगाया जा रहा है।दिल्ली जाने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके साथ ही गुरुवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में उनके भी शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सत्ता में वापसी के लिए भाजपा जब संघर्ष कर रही थी उस समय से बीएल वर्मा बदायूं की राजनीति में अपना मुकाम बना चुके है।विधानसभा चुनाव में जिले में भाजपा की पांच सीटें मिलने के बाद इनका कद और बढ़ गया ।लोकसभा चुनाव में भी बदायूं और आंवला की सीट पर भगवा फहराने में इनका अहम योगदान रहा है। इसलिए इन्हें राज्यसभा सदस्य बनाया गया था।इसके साथ ही भाजपा पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की अहम जिम्मेदारी भी दी गई थी।

    उत्तर प्रदेश में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लोधी वोटरों पर पकड़ मजबूत करने की रणनीति के तहत इन्हें दिल्ली बुलाए जाने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। जिसके चलते पिछड़े वर्ग के व्यक्ति को भी केंद्र सरकार में मंत्री बनाकर स्थान दिए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।हालांकि बीएल वर्मा को दिल्ली बुलाए जाने के बाद से समर्थकों में खुशी की लहर है।