Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एकता कपूर की नई कॉमेडी फिल्म में पंजाबी छोरी बनेंगी दिशा पाटनी, जल्द तय होगा फिल्म का नाम Bareilly News

    बरेली की गलियों से निकलकर बॉलीवुड में हिट फिल्में देने वाली मशहूर अभिनेत्री दिशा पाटनी अब एकता कपूर की नई फिल्म में लोगों को गुदगुदाते नजर आएंगी।

    By Abhishek PandeyEdited By: Updated: Fri, 11 Oct 2019 01:33 PM (IST)
    एकता कपूर की नई कॉमेडी फिल्म में पंजाबी छोरी बनेंगी दिशा पाटनी, जल्द तय होगा फिल्म का नाम Bareilly News

    जेएनएन, बरेली : बरेली की गलियों से निकलकर बॉलीवुड में हिट फिल्में देने वाली मशहूर अभिनेत्री दिशा पाटनी अब एकता कपूर की नई फिल्म में लोगों को गुदगुदाते नजर आएंगी। इस कॉमेडी फिल्म में दिशा पंजाबी छोरी की भूमिका में दिखेंगी। फिल्म का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है। हालांकि, यह तय हो गया है कि फीमेल लीड रोल में दिशा पाटनी ही होंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एकता कपूर इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगी और आशिमा छिब्बर फिल्म की निर्देशक होंगी। एकता ने एक पब्लिक रिलेशन एजेंसी के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने दिशा पाटनी के काम को काफी सराहा। कहा कि दिशा की युवाओं से कनेक्टिविटी काफी शानदार है। वह युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। सब उन्हें पसंद करते हैं। फिल्म की कहानी के अनुसार दिशा ही सही किरदार निभा सकेंगी। फिल्म की कहानी राज शांडिल्या ने लिखी है। जिसमें दिशा चंडीगढ़ की पंजाबी लड़की के किरदार में नजर आएंगी। अन्य किरदारों का नाम फिलहाल नहीं जारी किया गया है।

    शहर के लोगों ने जताई खुशी

    दिशा को नई फिल्म मिलने का एलान होते ही शहर के लोगों में भी खुशी का माहौल छा गया। बड़ी संख्या में लोगों ने दिशा को ट्वीट करके बधाई दी। अर्पिता लिखती हैं कि दिशा शहर के लिए रोल मॉडल हैं। आदित्य ने कहा कि वह बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

    लोगों ने कहा, बरेली में करिए शूटिंग

    दिशा की नई फिल्म के लिए बधाई देते हुए लोगों ने उनसे शहर में भी शूटिंग करने का आग्रह किया। प्रदीप ने दिशा को ट्वीट करके अपील की कि आप बरेली से हैं इसलिए अपने शहर में भी फिल्मों की शूटिंग करिए। इससे शहर का नाम बढ़ेगा। मुहम्मद अजहर, दीपिका ने भी दिशा को बरेली में शूटिंग करने के लिए ट्वीट किया।