Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका को बुला रहा है उनका बरेली का घर

    By Sant ShuklaEdited By:
    Updated: Thu, 03 Dec 2020 04:22 PM (IST)

    बरेली से प्रियंका का पुराना नाता है। प्रियंका की जब शादी हुई थी तो यहां स्थित उनके घर को भी दुल्हन की तरह सजाया गया था। हालांकि अब जब दो दिसंबर को उनकी शादी की सालगिरह थी तब उनका घर वीरान पड़ा हुआ था।

    Hero Image
    प्रियंका भारत की उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है।

    बरेली, जेएनएन।  बालीवुड मेगा स्टार अमिताभ बच्चन के अपने पैतृक गांव बाबूपट्टी (प्रतापगढ़) जाने की इच्छा जाहिर करने के बाद बरेली के लोगों को भी प्रियंका चोपड़ा का इंतजार है।बरेली से प्रियंका का पुराना नाता है। प्रियंका की जब शादी हुई थी तो यहां स्थित उनके घर को भी दुल्हन की तरह सजाया गया था। हालांकि अब जब दो दिसंबर को उनकी शादी की सालगिरह थी तब उनका घर वीरान पड़ा हुआ था। घर पर सिर्फ केयरटेकर परमेश्वर पांडेय ही रहते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा का बरेली से गहरा नाता है। प्रियंका भारत की उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रियंका का बचपन बरेली में ही बीता है। बरेली क्लब से शुरू हुआ सफर उन्हें मिस वर्ल्ड तक ले गया। उनका पहला शूट भी बरेली के सूरी स्टूडियो में हुआ था। प्रियंका का पैतृक घर बरेली सिटी स्टेशन के सामने कुंवरपुर मुहल्ले में बना हुआ है। आज से दो साल पहले दो दिसंबर 2018 को प्रियंका ने हॉलीवुड सिंगर व एक्टर निक जोनस के साथ जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। जबकि तीन दिसंबर को क्रिश्चियन रिवाज से शादी की थी। उस समय यहां के जिला प्रशासन ने बरेली से प्रियंका का नाता होने की वजह से उनके घर को दुल्हन की तरह सजवाया था लेकिन अब यह घर वीरान पड़ा हुआ है। यहां पर आसपास के लोग कहते हैं कि हम लोग तो उनका इंतजार करते ही है। इस घर को भी प्रियंका का इंतजार है क्योंकि उनके आते ही यहां पर रौनक बढ़ जाती है। प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा सेना में चिकित्सक थे। उन्हें संगीत का बड़ा शौक है। 

    मिमी से बन गई प्रियंका

    अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के बचपन का नाम मिमी था। 1999 में बरेली क्लब में हुई बरेली क्वीन प्रतियोगिता में वह अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ दर्शक बनकर गई थी। जहां उन्हें इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिला। जिस पर पहले प्रियंका ने मना किया, लेकिन मां के कहने पर भाग लिया तो बरेली मई क्वीन का ताज उनके सिर पर सज गया। जिसके बाद से ही वह मिमी प्रियंका बन गई। वहीं एक साल बाद 30 नवंबर 2000 को 17 वर्ष की उम्र में लंदन के मिलेनियम डोम में हुई मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता का खिताब भी उन्होंने अपने नाम कर लिया।

     दलेर मेहंदी के गाने से किया था डेब्यू

    अभिनेत्री व पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा ने सबसे पहले गायक दलेर मेहंदी के साथ एक गाने में डेब्यू किया था। जबकि फिल्मी करियर की शुरुआत एक तमिल फिल्म थमिजहन से की थी। उसके बाद 2003 में फिल्म द हीरो, स्टोरी ऑफ ए स्पाई से बॉलीवुड में डेब्यू किया।