Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा बनी मा, बरेली में भी छाई खुशी

    शहर की बेटी प्रियंका चोपड़ा के मा बनने की सूचना इंटरनेट मीडिया पर वायरल होते ही शहरवासियों में भी खुशी की लहर दौड़ गई। यहा शहर में उनके पुराने परिचितों व नजदीक के मित्रों ने एक-दूसरे को बधाइया देना शुरू कर दिया। उनके पोस्ट तमाम लोगों ने साझा कर खुशी जताई। सिटी स्टेशन रोड स्थित उनके घर पर भी साफ-सफाई शुरू हो गई।

    By JagranEdited By: Updated: Sat, 22 Jan 2022 12:49 PM (IST)
    Hero Image
    प्रियंका चोपड़ा बनी मा, बरेली में भी छाई खुशी

    जेएनएन, बरेली : शहर की बेटी प्रियंका चोपड़ा के मा बनने की सूचना इंटरनेट मीडिया पर वायरल होते ही शहरवासियों में भी खुशी की लहर दौड़ गई। यहा शहर में उनके पुराने परिचितों व नजदीक के मित्रों ने एक-दूसरे को बधाइया देना शुरू कर दिया। उनके पोस्ट तमाम लोगों ने साझा कर खुशी जताई। सिटी स्टेशन रोड स्थित उनके घर पर भी साफ-सफाई शुरू हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ एक दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हिंदू और फिर ईसाई रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के बाद प्रियंका ज्यादातर समय अमेरिका में पति निक के साथ रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सेरोगेसी के जरिए बच्चे का स्वागत किया है। हम इस विशेष समय में आपसे सम्मानपूर्वक प्राइवेसी की अपील करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद। उनकी इस पोस्ट की जानकारी शहर में तमाम लोगों को शनिवार सुबह हुई। पोस्ट पढ़ने के बाद शहर से भी उनके पारिवारिक मित्रों ने उनकी मा मधु चोपड़ा, उनके भाई को भी बधाइया भेजीं। वर्ष 1999 में बनी थीं बरेली क्वीन

    मिमी (प्रियंका के बचपन का नाम) ने वर्ष 1999 में बरेली क्लब में हुई बरेली क्वीन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। खास बात कि इस स्पर्धा के लिए प्रियंका ने कोई तैयारी नहीं की थी क्योंकि वह इसमें बरेली क्लब की मेंबर अपनी मम्मी मधु चोपड़ा के साथ बतौर दर्शक आईं थीं। कुछ ऐसा संयोग बना कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का आफर उन्हें भी दिया गया। बिना मेकअप जिन कपड़ों (जींस-टाप) में आई थीं, उसी में हिस्सा लिया। सभी चरणों के बाद चंद मिनटों बाद ही बरेली क्वीन का ताज उनके सिर पर था। अब बेबी के साथ प्रियंका के इंतजार में पुराना घर

    बरेली से प्रियंका का पुराना नाता है। यहा सिटी स्टेशन रोड पर उनका पुराना मकान है, जिसमें वह अपने पिता स्वर्गीय कर्नल डा. अशोक चोपड़ा, मा मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ रहती थी। प्रियंका की जब शादी हुई थी तो यहा स्थित उनके घर को भी दुल्हन की तरह सजाया गया था। हालाकि अब तक वह यहा नहीं आई हैं। घर पर सिर्फ केयरटेकर परमेश्वर पाडेय ही रहते हैं। प्रियंका के मा बनने की खुशी में उन्होंने घर की साफ-सफाई शुरू कर दी है। क्योंकि अब इंतजार उनके बच्चे का भी है। - प्रियंका के मा बनने की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही उनकी मा मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ को बधाई संदेश भेज दिया था। प्रियंका ने देशवासियों को बड़ा संदेश दिया है।

    राजशेखर, होटल व्यवसायी, पारिवारिक मित्र - प्रियंका चोपड़ा के मा बनने की जानकारी मिलने के बाद परिचितों को बधाई संदेश भेज रहे हैं। बरेली क्लब से पहली बार सौंदर्य स्पर्धा जीतकर आज वह बुलंदियों पर हैं।

    राजा चावला, निदेशक, बरेली क्लब बरेली