Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    International Yoga Day 2022: योग में रिकार्ड दर्ज कर रुहेलखंड में पीलीभीत रहा अव्वल, शाहजहांपुर ने लखनऊ व बनारस को पछाड़ा

    By Aqib KhanEdited By:
    Updated: Tue, 21 Jun 2022 03:33 PM (IST)

    विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष मंत्रालय ने अमृत योग सप्ताह शुरू किया था। 21 जून को सप्ताह का समापन है। दोपहर ढाई बजे तक पीलीभीत बरेली मंडल के साथ रुहेलखंड परिक्षेत्र में प्रथम स्थान पर था। शाहजहांपुर 156.60 प्रतिशत के साथ बदायूं लखनऊ सीतापुर रामपुर में अग्रणी रहा।

    Hero Image
    International Yoga Day 2022: योग में रिकार्ड दर्ज कर पीलीभीत रहा अव्वल, शाहजहांपुर ने लखनऊ व बनारस को पछाड़ा

    शाहजहांपुर, जागरण संवाददाता: विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में अमृत योग सप्ताह में पीलीभीत में तीन लाख लक्ष्य के सापेक्ष 11 लाख 31 हजार 541 लोगों ने योग कर 377.18 प्रतिशत के साथ रुहेलखंड प्रथम स्थान के साथ राजधानी मुख्यालय से दूनी बढ़त बना ली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाहजहांपुर जनपद ने भी लखनऊ, बनारस, सरीखे महानगरों को पछाड़कर लक्ष्य के साथ सापेक्ष्ज्ञ 156.60 प्रतिशत का आंकड़ा प्राप्त कर लिया। बरेली ने काफी शर्मसार किया है। यहां के आठ लाख लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 49.28 प्रतिशत लोगों ने ही योग किया है।

    विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष मंत्रालय ने अमृत योग सप्ताह शुरू किया था। 21 जून को सप्ताह का समापन है। दोपहर ढाई बजे तक पीलीभीत बरेली मंडल के साथ रुहेलखंड परिक्षेत्र में प्रथम स्थान पर था। शाहजहांपुर 156.60 प्रतिशत के साथ बदायूं, लखनऊ, सीतापुर, रामपुर में अग्रणी रहा।

    आयुष कवच पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार शाहजहांपुर में 5 लाख के सापेक्ष 7 लाख 92 हजार 997 लोगों ने योग किया है। आयुष कवच पर लखनऊ में 8 लाख के सापेक्ष मात्र 10 लाख 73 हजार 980 तथा बनारस में छह लाख के सापेक्ष 4 लाख 42 हजार 308 लोगों के योग करने का रिकार्ड दर्ज है। बरेली में आठ लाख लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 3 लाख 94 हजार 265 लोगों ने योग किया।

    प्रदेश के 15 प्रमुख जिलों में योग का ब्योरा

    जनपद : योग लक्ष्य - योग संख्या - योग प्रतिशत

    पीलीभीत : 3 लाख - 1131541 - 377.18 प्रतिशत

    गोरखपुर : 8 लाख - 23081281 - 288.52 प्रतिशत

    लखीमपुर खीरी : 7 लाख - 1775064 - 253.48

    हरदोई : 7 लाख - 1351930 - 193.13 प्रतिशत

    गाजियाबाद : 8 लाख - 1435009- 179.38 प्रतिशत

    शाहजहांपुर : 5 लाख - 792997 - 156.60 प्रतिशत

    बदायूं : 6 लाख - 934976 - 155.83 प्रतिशत

    लखनऊ : 8 लाख - 1073890 - 13424 प्रतिशत

    सीतापुर : 8 लाख - 1188041 - 114.19 प्रतिशत

    अमरोहा : 3 लाख - 333097 - 111.03 प्रतिशत

    रामपुर : 4 लाख - 431448 - 107.86 प्रतिशत

    मुरादाबाद : 8 लाख - 852187 - 106.52 प्रतिशत

    संभल : 3 लाख - 310.191 - 103.40 प्रतिशत

    वाराणसी : 6 लाख - 442308 - 73.73 प्रतिशत

    बरेली : 8 लाख - 394265 - 49.28 प्रतिशित