यूपी में ऑनलाइन गेमिंग का निकला पाकिस्तान कनेक्शन, एक डायरी से खुला राज
बरेली में ऑनलाइन गेमिंग ठगी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जिसका पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है। किराए के कॉल सेंटर ...और पढ़ें

साइबर टीम ने आरोपितों के पास से बरामद की थी 350 पेज की फाइल। प्रतीकात्मक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बरेली। ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पाकिस्तान कनेक्शन भी सामने आया है। किराए के मकान में चल रहे काल सेंटर से पाकिस्तान भी बात होती थी। मौके से बरामद डायरी में भी पाकिस्तान के कुछ नंबर मिले हैं।
पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है, जिन नंबरों से गिरोह के सदस्यों की बात होती थी, वह ठगी के शिकार हुए या फिर गिरोह के एजेंट हैं।पुलिस के प्रतिबिंब पोर्टल पर शिकायत के आधार पर बरेली की साइबर पुलिस एक नंबर की जांच कर रही थी। वह नंबर इज्जतनगर के आशुतोष सिटी में एक्टिव दिखा रहा था।
उसी नंबर के आधार पर पुलिस ने जब छापेमारी की तो चौंक गई। वहां पूरा काल सेंटर संचालित था। पुलिस के पहुंचते ही मुख्य आरोपित गिरोह का सरगना मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सूर्याभान और विनीत बताए। उन्होंने बताया कि फरार शिवम उनका बास है।
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपित एवियेटर, वन एक्स वेट, क्रिक एक्स वेट, महादेव, महाकाल आदि नाम से 15 से अधिक ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट चलाते थे। उसी के नाम पर वह ठगी करते थे। आरोपित लोगों को फोन कर उन्हें ऑनलाइन गेम खेलने का झांसा देते हैं। उन्हें अलग-अलग गेमिंग साइट के लिंक उपलब्ध कराते हैं। इन्हें वह खुद ही आपरेट करते हैं।
शुरूआत में लालच के लिए वह लोगों को मुनाफा देते हैं ताकि लोग और ज्यादा इंवेस्ट करें। जब यूजर हजारों और लाखों रुपये लगाता तो उसे ब्लाक कर दिया जाता है। पैसे हड़प लेते हैं। पुलिस को 350 पन्नों से अधिक की एक डायरी मिली थी। इसी डायरी में कुछ नंबर पाकिस्तान के भी हैं।
पाकिस्तान के सर्वर से गेम संचालित होने की आशंका
पुलिस को आशंका है कि ऐसा तो नहीं कि आरोपित लोगों को जिन गेम का झांसा देकर ठगी करते थे, वह पाकिस्तान के सर्वर से चलाए जा रहे हों। पुलिस इस बिंदु की तकनीकी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में और भी कई संदिग्ध आरोपितों को शामिल किया जा सकता है।
