विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑनलाइन गेमिंग एप के चक्कर में गंवाए 20 लाख, दादरी के ट्रक चालक को ठगों ने छोटी जीत देकर बड़े जाल में फंसाया

Published: Fri, 20 Mar 2026 08:03 PM (IST)

दादरी के एक ट्रक चालक वकील खां ऑनलाइन गेमिंग ऐप 'दमन' के जाल में फंस गए। छोटे मुनाफे से शुरू ...और पढ़ें

मुनाफा कमाने के चक्कर में ढाई साल में जमा पूंजी के अलावा उधार और लोन पर लेकर 20 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

मुनाफा कमाने के चक्कर में ढाई साल में जमा पूंजी के अलावा उधार और लोन पर लेकर 20 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। 

HighLights

  1. दादरी के ट्रक चालक वकील खां ने 20 लाख गंवाए।

  2. ऑनलाइन गेमिंग ऐप 'दमन' के जरिए हुई ठगी।

  3. साइबर क्राइम थाने में शिकायत, पुलिस जांच में जुटी।

जागरण संवाददाता, नोएडा। ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते दादरी के रहने वाले ट्रक चालक वकील खां न जाने कब ठगों के संपर्क में आ गए। उन्हें पता नहीं चला कि वह ठगों के गेमिंग एप के जाल में फंस गए हैं। मुनाफा कमाने के चक्कर में ढाई साल में जमा पूंजी के अलावा उधार और लोन पर लेकर 20 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम नहीं निकलने पर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। अब वकील खां ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

ठगों के झांसे में आ गए वकील खां

वकील खां पेशे से ट्रक चालक हैं। वह गेम खेलने के भी शौकीन हैं। उन्होंने जनवरी 2024 में दमन नाम के गेमिंग एप पर खेलना शुरू किया था। शुरुआत में बेट लगाने पर करीब दस हजार रुपये कमाए। उसे खाते में ट्रांसफर भी कर लिया। उसके बाद ठगों ने अधिक लाभ कमाने के लिए और रकम निवेश करने पर जोर दिया। वकील ने शुरुआत में मना किया, लेकिन एक के बाद एक लुभावने ऑफर देने पर वकील ठगों के झांसे में आ गए।

तब पीड़ित को मामला संदिग्ध लगा

उन्होंने पहले अपनी जमा पूंजी लगाई तो बेट जीतने पर मुनाफा होने लगा। रकम निकालनी चाही तो ठगों ने शत प्रतिशत टास्क पूरा होने पर ही रकम निकालना बताया। फिर क्या था। जैसे-जैसे ठग कहते गए। वैसे-वैसे वकील करते गए। वकील ने 14 मार्च 2026 तक कई बार में 20 लाख रुपये लगा दिए। अंत में रकम नहीं निकलने पर पीड़ित को मामला संदिग्ध लगा।

उन्होंने एनसीआरपी पोर्टल और साइबर क्राइम थाना पुलिस से शिकायत की। डीसीपी साइबर सुरक्षा शैव्या गोयल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुदकमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है। ठगी में संलिप्त बैंक खातों की जानकारी की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

अनजान एप से निवेश करने से बचें

साइबर क्राइम थाना प्रभारी विजय सिंह राणा ने बताया कि बिना गूगल प्ले स्टोर की एप से निवेश करने से बचें। ठग खुद से लिंक भेजकर डब्बा ब्रोकर जैसी एप के जाल में फंसाकर ठगी करते हैं। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर या साइबर क्राइम पोर्टल पर पूरी जानकारी के साथ शिकायत दर्ज कराएं।

यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट पर विमानों के लिए क्या है भारत पेट्रोलियम का प्लान? जिससे हमेशा रहेगा 7 दिन का स्टॉक तैयार

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद HC ने कहा- आपदा या आपात स्थिति में कार्ययोजना के लिए SDRF-NDRF दें सुझाव, नोएडा में इंजीनियर की मौत मामला

यह भी पढ़ें- नोएडा की पहली एडवांस्ड बर्न केयर यूनिट का शुभारंभ, गंभीर मरीजों को मिलेगा उच्च गुणवत्ता वाला उपचार