नोएडा की पहली एडवांस्ड बर्न केयर यूनिट का शुभारंभ, गंभीर मरीजों को मिलेगा उच्च गुणवत्ता वाला उपचार
नोएडा के सेक्टर-70 स्थित एसआरएस मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ने अपने आठवें स्थापना दिवस पर शहर की पहली एडवांस्ड बर्न केयर यूनिट ...और पढ़ें

सेक्टर-70 स्थित एसआरएस मल्टीस्पेशलिटी हाॅस्पिटल बर्न केयर यूनिट का शुभारंभ हुआ। सौ. हॉस्पिटल
HighLights
नोएडा की पहली एडवांस्ड बर्न केयर यूनिट का शुभारंभ
डॉ. रितु सिंह के नेतृत्व में छह बेड की आधुनिक यूनिट
गंभीर मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाला उपचार मिलेगा
जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-70 स्थित एसआरएस मल्टीस्पेशलिटी हाॅस्पिटल में बृहस्पतिवार को आठवें स्थापना दिवस पर नोएडा की पहली एडवांस्ड बर्न केयर यूनिट शुरू हो गई।
इससे पहले हवन-पूजा कर आधुनिक यूनिट का उद्घाटन किया। यूनिट की अगुवाई मेडिकल डायरेक्टर डाॅ. रितु सिंह करेंगी। उन्हें बर्न, प्लास्टिक, रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी का अनुभव है।
छह बेड की यूनिट में आधुनिक उपकरण हैं। मरीजों को एडवांस्ड सर्जिकल ट्रीटमेंट, रिकंस्ट्रक्टिव प्रक्रियाएं और वाउंड केयर की सुविधा मिलेंगी। उनका मुख्य उद्देश्य गंभीर मरीजों को समय पर सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता का इलाज देना है।
यहां बर्न केयर, इमरजेंसी सेवा, आइसीयू, ट्रामा, ब्लड बैंक, पैथोलाजी, रेडियोलाजी, फार्मेसी व अन्य सुविधाएं अस्पताल में हैं। प्रबंधन का लक्ष्य इलाज से मरीजों को स्वस्थ कर उन्हें सामान्य जीवन में वापस लाना है।
यह भी पढ़ें- भूखंड बेचने के नाम पर युवक से 91 लाख रुपये की ठगी, ग्रेटर नोएडा में मां-बेटे के खिलाफ केस दर्ज
