भूखंड बेचने के नाम पर युवक से 91 लाख रुपये की ठगी, ग्रेटर नोएडा में मां-बेटे के खिलाफ केस दर्ज
ग्रेटर नोएडा की बीटा दो कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक मां-बेटे के खिलाफ 91 लाख रुपये की ...और पढ़ें
-1773969919430_m.webp)
युवक से 91 लाख की ठगी। एआई जनरेटेड
HighLights
कोर्ट के आदेश पर मां-बेटे पर धोखाधड़ी का मामला।
भूखंड बेचने के नाम पर 91 लाख रुपये की ठगी।
आरोपियों ने बैनामा नहीं किया, जान से मारने की धमकी।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। कोर्ट के आदेश पर बीटा दो कोतवाली पुलिस ने भूखंड बेचने के नाम पर युवक से धोखाधड़ी कर 91 लाख रुपये ठगने वाले आरोपी मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पीड़ित का आरोप है कि रुपये लेने के बाद आरोपियों ने बैनामा नहीं किया, धनराशि वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
गाजियाबाद के ग्राम हरौला निवासी संजीव की भूखंड की खरीदारी के संबंध में वर्ष 2015 में बीटा दो स्थित दानबीर के कार्यालय पर थानसिंह और उनकी मां रामकली से मुलाकात हुई थी।
बेचना चाहते हैं सड़क के किनारे की जमीन
मां-बेटे ने बताया कि ग्राम अटौर में सड़क के किनारे की जमीन बेचना चाहते हैं। कार्यालय में ही 2.61 लाख रुपये में भूखंड का सौदा तय हुआ। अलग-अलग तारीखों में विभिन्न माध्यमों से पीड़ित ने आरोपियों को 91 लाख रुपये भुगतान कर दिए। इसके बाद भूखंड के इकरारनामा का निस्तारण कराने की बात कही।
पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली
इसके बाद आरोपी लगातार टाल मटोल करते रहे। पीड़ित ने बीच में पंचायत के माध्यम से समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया। बैनामा नहीं होने पर परेशान होकर पीड़ित ने जून 2025 में रुपए वापस मांगे तो आरोपितों ने जानमाल की धमकी दी। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली।
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 80 बोगस फर्मों का भंडाफोड़; 162 करोड़ वसूले
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने थान सिंह और उनकी मां रामकली के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
