जन्म के बाद नवजात को झाड़ियों में फेंका, कुत्तों ने नोंचकर खा लिया, पुलिस ने नवजात का एकत्र कराया डीएनए सैंपल
एक नवजात शिशु को जन्म के तुरंत बाद झाड़ियों में फेंक दिया गया, जहां कुत्तों ने उसे नोंचकर खा लिया। ...और पढ़ें
-1762337614907_m.webp)
मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स
HighLights
सि र में चोट लगने से हुई थी मासूम की मौत
संभवतः मंगलवार की रात ही हुई होगी नवजात की डिलीवरी
संवाद सूत्र, जागरण, छंगाटांडा (बरेली)। : एक नवजात के लिए किसी के मन में इतनी नफरत कैसे हो सकती है कि उसके जन्म के बाद उसे झाड़ियों में फेंक दिया जाए। वो भी उसकी जिसे अभी अपने माता-पिता और जन्म देने वाले का भी पता न हो। ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला शीशगढ़ से सामने आया।
जन्म के बाद नवजात के जन्म के बाद उसे झाड़ियों में फेंक दिया गया। सिर में चोट लगने से मौत हो गई। झाड़ियों में गिरने के बाद कुत्तों ने उसका बायां हाथ नोंचकर खा लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नवजात के साथ की गई बर्बरता बयां हो रही है। शीशगढ़ के बंजरिया गांव में बुधवार सुबह एक कुत्ता मुंह में नवजात का शव दबाए एक प्लाट की तरफ भाग रहा था।
उसका एक हाथ खाया हुआ था संभवता उसी कुत्ते ने खाया था। गांव वालों ने शोर मचाकर कुत्ते के मुंह से नवजात का शव छुड़वाया और डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। नवजात को कौन फेंककर गया इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी।
पुलिस के मुताबिक, बच्चा पुरुष था, संभवतः मंगलवार की रात ही उसकी डिलीवरी हुई होगी। पुलिस को यह भी आशंका है कि डिलीवरी के समय ही बच्चे की मौत हुई होगी इसके बाद ही उसे फेंका गया। उसका नाल भी कुत्तों ने ही खाया था। उसका पूरा शरीर खून से लथपथ था। उसका बायां हाथ के कुत्ते नोंच चुके थे।
पुलिस ने बच्चे का डीएनए सैंपल लिया है। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नवजात की मौत का कारण सिर में चोट लगने की वजह से आया। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। शीशगढ़ इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह का कहना हैं कि जल्द ही आरोपितों को पकड़ा जाएगा।
