Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिलाओं की भागीदारी पर सपा छात्रसभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा यादव ने कसा तंज, बोली- प्रियंका गांधी की बैठक में ही नहीं थी 40 फीसद महिलाएं

    By Ravi MishraEdited By:
    Updated: Sun, 24 Oct 2021 01:52 PM (IST)

    National President Samajwadi Chhatra Sabha Neha Yadav News विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। महाविद्यालयों में कमेटियां बनाकर छात्रों के साथ संवाद करेंगे। तमाम नौजवान को सपा के साथ जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

    Hero Image
    महिलाओं की भागीदारी पर सपा छात्रसभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा यादव ने कसा तंज

    बरेली, जेएनएन। National President Samajwadi Chhatra Sabha Neha Yadav News : विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। महाविद्यालयों में कमेटियां बनाकर छात्रों के साथ संवाद करेंगे। तमाम नौजवान को सपा के साथ जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष शहर के मुहल्ला मढ़ीनाथ निवासी नेहा यादव ने शनिवार शाम पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू होकर यह बातें कहीं। बोली, समाजवादी पार्टी ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। मेरा काम देखकर ही मुझे इस पद पर बैठाया है। इसमें यह संदेश भी है कि अगर कोई महिला पार्टी के लिए संघर्ष करेगी तो उसे पद भी मिलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता में छात्रों और युवाओं के मुद्दे रहेंगे। सभी महाविद्यालयों में कमेटियां तैयार की जाएंगी। हास्टल वालों से भी मिलेंगे। उनके साथ संवाद के जरिए सपा के कार्यों को बताएंगे। कांग्रेस में महिलाओं को 40 फीसद भागीदारी की घोषणा की बात पर बोली, प्रियंका वाड्रा की बैठक में ही 40 फीसद महिलाएं नहीं थी। इससे पूर्व शहर पहुंचने पर फ्रंटल संगठन के जिला अध्यक्षों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।

    जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने टीम के साथ बीसलपुर रोड पर, महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी ने टीम के साथ गांधी उद्यान पर नेहा यादव का स्वागत किया। इस दौरान शुभलेश यादव, सत्येंद्र यादव, गौरव सक्सेना, रविंद्र यादव, गजेंद्र कुर्मी, भुवनेश यादव, लकी शाह, मयंक शुक्ला, बृजेश श्रीवास्तव, मनोहर यादव, मिन्नी यादव, अरुण यादव आदि मौजूद रहे।