Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Narvadeshwar Shivling Temple News : बरेली में 200 वर्ष पुराने इस मंदिर में पत्थर अपने आप बन जाते है शिवलिंग

    By Ravi MishraEdited By:
    Updated: Fri, 06 Aug 2021 12:57 PM (IST)

    Narvadeshwar Shivling Temple News पवित्र नर्मदा नदी से अपने आप शिवलिंग आकार लेते हैं। चट्टानों से लुढ़कते हुए विभिन्न आकार वाले पत्थर कुछ समय बाद अपन ...और पढ़ें

    Hero Image
    Narvadeshwar Shivling Temple News : बरेली में 200 वर्ष पुराने इस मंदिर में पत्थर अपने आप बन जाते है शिवलिंग

    बरेली, जेएनएन। Narvadeshwar Shivling Temple News : पवित्र नर्मदा नदी से अपने आप शिवलिंग आकार लेते हैं। चट्टानों से लुढ़कते हुए विभिन्न आकार वाले पत्थर कुछ समय बाद अपने आप शिव बन जाते हैं, ऐसा नर्वदेश्वर शिवलिंग ऐतिहासिक मोहल्ला जगतपुर में स्थापित है। 21 क्विंटल वजन वाला यह शिवलिंग हजारों श्रद्धालुओं की आस्था और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंदिर का इतिहास

    करीब 200 वर्ष पुराना शिव मंदिर लंबे समय से जर्जर था। पिछले दो वर्षों से अब इसका जीर्णोद्धार हो रहा है। शिव भक्त बिना किसी दान राशि लिए अपने संसाधनों से ही इसे तैयार करा रहे हैं। इसका वजन भी 21 क्विंटल है। सावन में श्रद्धालु विभिन्न पवित्र नदियों से जलाकर अभिषेक कर रहे हैं।

    मंदिर की विशेषता

    जीर्णोद्धार के लिए आधारशिला दो वर्ष पहले कनिष्ठ जगतगुरु शंकराचार्य व राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वामी आत्मानंद सरस्वती महाराज द्वारा रखी गई। उन्होंने ही कहा था कि, यह मंदिर नाथ नगरी बरेली में अपनी अलग पहचान रखेगा। यहां ध्यान, दर्शन से शिवार्चन करने से मनोकामनाएं पूरी होंगी।

    मंदिर में श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसका जीर्णोद्धार प्रगति पर है। अपने नए रूप में आने के बाद यह भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। विनोद कुमार, प्रबंधक

    पुराना शहर नहीं बल्कि जनपद में ऐसे नर्मदेश्वर भगवान शिव संभवता नहीं है। यहां पूजा पाठ करने से अलग अनुभूति होती है। विजय कुमार, श्रद्धालु